फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Relief to farmers, prices of garlic seeds reduced

Hamirpur (Himachal) News: किसानों को राहत, लहसुन के बीज के दाम हुए कम

Mon, 13 Oct 2025 01:04 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Mon, 13 Oct 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले के किसानों के लिए राहत की खबर है। कृषि विक्रय केंद्रों में पिछले वर्ष के मुकाबले इस साल किसानों को लहसुन का बीज कम कीमत पर मिल रहा है।
विज्ञापन

पिछले वर्ष के मुकाबले इस वर्ष दामों में करीब 45 रुपये की कमी है। पिछले साल जहां लहसुन 200 रुपये प्रतिकिलो तक मिल रहा था। वहीं, इस साल लहसुन 155 रुपये प्रतिकिलो दाम पर मिल रहा है। कृषि विभाग को लहसुन का करीब 50 क्विंटल बीज मिला था। इसे विभाग ने कृषि विक्रय केंद्रों और सोसायटियों में भेज दिया है।
हमीरपुर को नौ क्विंटल, नादौन को 21 क्विंटल, सुजानपुर को तीन क्विंटल, बमसन को नौ क्विंटल, भोरंज और बिझड़ी को चार-चार क्विंटल लहसुन का बीज भेजा गया है। कृषि विक्रय केंद्र हमीरपुर में लहसुन का बीज बिकना शुरू हो गया है। बीज के दाम कम होने से किसान भी खुश हैं।
विज्ञापन

किसानों में अमन, अंकुश, संदीप आदि ने बताया कि लहसुन के बीज के दाम पिछले वर्ष के मुकाबले कम हुए हैं। कृषि विभाग हमीरपुर के उपनिदेशक डॉ. शशिपाल अत्री ने बताया कि लहसुन का बीज कृषि विक्रय केंद्रों में पहुंचाया गया है। पिछले साल के मुकाबले दामों में काफी कमी है। उन्होंने बताया कि कृषि विभाग की ओर से उचित दामों पर गुणवत्ता वाले बीज उपलब्ध करवाए जाते हैं। अन्य बीज भी जल्द ही किसानों को मिलना शुरू हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed