{"_id":"68c0331e098000a62e015a8d","slug":"relief-amount-of-rs-1500-crore-will-be-a-boon-for-the-affected-people-dhumal-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-166288-2025-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रभावितों के वरदान होगी 1500 करोड़ की सहायता राशि : धूमल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रभावितों के वरदान होगी 1500 करोड़ की सहायता राशि : धूमल
Wed, 10 Sep 2025 07:29 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Wed, 10 Sep 2025 07:29 AM IST
विज्ञापन
प्रेम कुमार धूमल। फाइल फोटो।
हमीरपुर। पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने हिमाचल प्रदेश में प्राकृतिक आपदाओं से हुए नुकसान से उबरने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा घोषित 1,500 करोड़ रुपये के सहायता पैकेज का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की यह उदार सहायता आपदा प्रभावित परिवारों के लिए वरदान साबित होगी, जिससे उन्हें जल्दी से अपना जीवन पुनः सामान्य करने में मदद मिलेगी।
मीडिया को जारी बयान में धूमल ने कहा कि यह पैकेज न केवल पुनर्निर्माण और पुनर्वास के लिए सहायता प्रदान करता है, बल्कि मृतकों के परिवारों को तत्काल राहत उपाय भी उपलब्ध कराता है। प्रधानमंत्री मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में राज्य आपदा प्रतिक्रिया कोष (एसडीआरएफ) की दूसरी किस्त की अग्रिम राशि जारी करने की घोषणा की गई है, जिससे राज्य की आपदा प्रबंधन क्षमता और मजबूत होगी।
इसके अलावा उन्होंने बताया कि किसानों को भी बिना देरी वित्तीय सहायता मिलेगी। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को प्राथमिकता दी गई है, जिससे किसानों को इस कठिन समय में आवश्यक सहारा मिलेगा। धूमल ने कहा कि ये कदम प्रधानमंत्री मोदी के हिमाचल के प्रति गहरे सम्मान, स्नेह और भावनात्मक जुड़ाव को दर्शाते हैं। उन्होंने हिमाचलवासियों से विपरीत परिस्थितियों में एकजुट और दृढ़ रहने की अपील की और आश्वासन दिया कि प्रभावित नागरिकों को राहत और पुनर्वास के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।