फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Release of book on poet Bhagat Ram Musafir's 97th birth anniversary

Hamirpur (Himachal) News: कवि भगत राम मुसाफिर की 97वीं जन्मतिथि पर पुस्तक का विमोचन

Fri, 15 Nov 2024 02:10 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Fri, 15 Nov 2024 02:10 AM IST
विज्ञापन
Release of book on poet Bhagat Ram Musafir's 97th birth anniversary
कवि भगत राम मुसाफ़िर की 97वीं जन्मतिथि लगमनवी में आयोजित कार्यक्रम में  पुस्तक का विमोचन करते अत
सचित्र
विज्ञापन



प्रसिद्ध 30 कवियों ने काव्य पाठ में अपनी कविताओं को समां बांध कर वाहवाही लुटी
संवाद न्यूज एजेंसी
जाहू (हमीरपुर)। पहाड़ी कविता एवं अपनी काव्यशैली से हिमाचल प्रदेश एवं देश की जनता का रेडियो एवं प्रिंट माध्यमों से दिल जीतने वाले पहाड़ी भाषा कवि दिवंगत भगत राम मुसाफ़िर की 97वीं जन्मतिथि पर जिला भाषा विभाग एवं स्थानीय युवक मंडल मन्वीं की ओर से काव्य सम्मेलन एवं पुस्तक विमोचन समारोह का आयोजन किया गया। यह नवरचित पुस्तक पूर्व में भी पाठकों के समक्ष दो पुस्तकें प्रस्तुत कर चुके स्थानीय कवि रविन्द्र साथी ने लिखी है। नव लिखित यह डाल फुलां री नामक पुस्तक पहाड़ी भाषा की सुंदर 51 कविताओं के संग्रह से सुशोभित है। कवि रविंद्र साथी की इस नव प्रकाशित पुस्तक एवं भगत राम मुसाफिर की जन्मतिथि के सुअवसर पर करीब 30 कवियों ने काव्यपाठ कर समां बांधा। पुस्तक के विमोचन समारोह में पहाड़ी कविताओं के माध्यम से क्षेत्र को अनूठी पहचान दिलाने वाले पहाड़ी कवि भगत राम मुसाफ़िर की धर्मपत्नी शीला देवी ने मुख्यातिथि के रूप में भूमिका निभाई एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला भाषा अधिकारी निक्कू राम ने की। कार्यक्रम के दौरान लाल चंद ठाकुर मुख्यातिथि, विशिष्ट अतिथियों में वेद प्रकाश शर्मा, अशोक कालिया, डॉ. ओपी. शर्मा, रत्नाचन्द, रत्नाकर, हुक्म चंद, डॉ. प्रकाश कुमार, रोशन लाल शर्मा एवं मंच संचालक की भूमिका में सतीश चंद शर्मा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed