{"_id":"687fe9cacfd565876a0171b1","slug":"reiki-during-the-day-and-laptop-cpu-and-rs-5000-stolen-at-night-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-161852-2025-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: दिन में रेकी और रात को चुराया लैपटॉप, सीपीयू और पांच हजार चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: दिन में रेकी और रात को चुराया लैपटॉप, सीपीयू और पांच हजार चोरी
Wed, 23 Jul 2025 01:13 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Wed, 23 Jul 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। सदर थाना के तहत कृष्णानगर में 21 जुलाई की रात को एक घर में चोरी की वारदात हुई है। घर से लैपटॉप, कंप्यूटर और पांच हजार रुपये की नकदी चुराई गई है। चोरी की यह वारदात सीसीटीवी कैमराें में कैद हो गई है।
हालांकि, शातिरों ने छाते से चेहरे छिपाए थे, जिससे इनकी पहचान नहीं हो सकी है। शिकायतकर्ता हीना कुमारी पत्नी हिमेश कुमार ने थाना सदर हमीरपुर में शिकायत दर्ज करवाई कि 17 जुलाई को ससुर के निधन के चलते वह अपने परिवार सहित संदोह गांव में गई थी। दो दिन बाद कुछ सामान लेने के लिए वह पति के साथ घर लौटी थी। इस दौरान घर के बाहर एक अज्ञात व्यक्ति खड़ा था। इसके बाद घर से सामान लेकर वह फिर अपने गांव संदोह चली गई।
बीते सोमवार को सुबह किरायेदार गौरव का फोन आया कि घर के सीसीटीवी कैमरे टूटे हैं। पड़ोसी से पता चला कि घर की अलमारियों को तोड़ा गया है और सारा सामान बिखरा पड़ा है। जब वह दोपहर को घर पहुंचीं तो देखा कि कंप्यूटर का सीपीयू, यूपीएस, एक लैपटॉप और बेटे के पर्स से पांच हजार रुपये चोरी हो गए थे।
विज्ञापन
सीसीटीवी कैमराें की फुटेज को सदर पुलिस ने खंगाला है। इसमें दिन के समय दो युवक घर की रेकी करते हुए दिखे हैं। हालांकि दोनों ने छाते से अपने मुंह छिपाए हुए थे। रात को इन दोनों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया, लेकिन अंधेरे के चलते चेहरे स्पष्ट नहीं दिखे हैं। एसपी हमीरपुर भगत सिंह ठाकुर ने कहा कि मामले में जांच जारी है।