{"_id":"682a32f18f1312952d01195b","slug":"rehra-village-is-connected-by-road-people-got-convenience-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-156057-2025-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: रीहड़ा गांव सड़क मार्ग से जुड़ा, लोगों को मिली सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: रीहड़ा गांव सड़क मार्ग से जुड़ा, लोगों को मिली सुविधा
Mon, 19 May 2025 12:50 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Mon, 19 May 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
रीहड़ा गांव में पंचायत की ओर से किया गया संपर्क मार्ग का विस्तार। संवाद
लदरौर (हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज के तहत रीहड़ा गांव से द्रुण सपंर्क मार्ग का निर्माण हुआ है। पंचायत की ओर से सीमेंटड मार्ग बनाया गया है। लगभग आधा किलोमीटर मार्ग पर डेढ़ लाख रुपये की राशि खर्च की गई है।
अब लोगों के वाहन घर तक पहुंच रहे हैं। इससे लोगों को काफी सुविधा मिल रही है। रीहड़ा गांव में केवल पैदल चलने के लिए रास्ता था। लोगों के वाहन घरों तक नहीं पहुंच पाते थे। लोगों को अपने वाहन सड़क पर खड़ा करने पड़ते थे। इससे वाहनों के चोरी होने की संभावना भी बन जाती थी। वाहनों के चोरी होने के डर से स्थानीय लोग काफी समय से रास्ते के विस्तार की मांग कर रहे थे।
अब पंचायत की ओर से इस रास्ते का विस्तार कर दिया गया है। उधर पट्टा पंचायत के उपप्रधान दिनेश ने कहा कि रीहड़ा गांव में संपर्क मार्ग का निर्माण किया गया है। इस मार्ग पर लगभग डेढ़ लाख रुपये खर्च किए गए हैं। पंचायतों के लोगों ने आर्थिक सहायता की है। उन्होंने कहा कि गांववासियों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए पंचायत तमाम प्रयास कर रही है।