फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Regular health facilities will be available in Ayush health center Diyotsiddha

आयुष स्वास्थ्य केंद्र दियोटसिद्ध में मिलेगी नियमित स्वास्थ्य सुविधाएं

Fri, 29 Apr 2022 11:36 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 29 Apr 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Regular health facilities will be available in Ayush health center Diyotsiddha
आयुष चकित्सालय दियोटसिद्घ पर लटका ताला। - फोटो : Hamirpur-HP
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिझड़ी (हमीरपुर)। बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध न्यास के सौजन्य से संचालित आयुष स्वास्थ्य केंद्र में अब मरीजों को नियमित चिकित्सक और फार्मासिस्ट की सेवाएं मिलेंगी। मंदिर न्यास आयुष केंद्र दियोटसिद्ध में आयुष मेडिकल ऑफिसर और फार्मासिस्ट के पदों को भरेगा।
इसके लिए बाकायदा न्यास ने पात्रों के आवेदन भी मांगें हैं। जल्द ही आवेदनों की जांच कर पात्रों को नियुक्ति दी जाएगी। इसके बाद मंदिर परिसर आने वाले श्रद्धालुओं और अन्य लोगों को आयुष केंद्र दियोटसिद्ध में ही उपचार और परामर्श की सुविधा मिलेगी। इससे पूर्व आयुष केंद्र में मेलों के दौरान अस्थाई तौर पर आयुष चिकित्सक और अन्य कर्मचारियों की सिर्फ एक माह तक सेवाएं ली जाती हैं। मेलों के बाद यहां कोई कर्मचारी नहीं होता है।, लेकिन अब मंदिर न्यास यहां स्थाई चिकित्सक व फार्मासिस्ट की नियुक्ति करेगा।
विज्ञापन

हालांकि कई वर्ष पूर्व यह आयुष स्वास्थ्य केंद्र पूरी तरह से कार्य करता था और यहां उचित स्टाफ भी था, लेकिन उस स्टाफ की सेवानिवृत्ति के बाद यहां स्थाई स्टाफ नहीं रखा गया। इसके बाद अस्थाई तौर पर ही काम चलाया जाता रहा। फिलहाल यह केंद्र चिकित्सक और कर्मचारी न होने के चलते बंद है। लेकिन जल्द ही यहां स्थाई तैनाती होगी और लोगों को उपचार की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संदर्भ में मंदिर ट्रस्ट के चेयरमैन और एसडीएम बड़सर शशिपाल शर्मा ने बताया कि इन पदों को भरने की प्रक्रिया चल रही है। आवेदन ट्रस्ट के पास पहुंच गए हैं। इनकी जांच के बाद इन पदों पर आयुर्वेदिक अधिकारी और फार्मासिस्ट की नियुक्ति की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed