फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Registration mandatory for batchwise recruitment of Shastri: Sharma

शास्त्री की बैचवाइज भर्ती के लिए पंजीकरण अनिवार्य : शर्मा

Tue, 24 Oct 2023 01:11 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Oct 2023 01:11 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने कहा कि प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने शास्त्री की बैचवाइज भर्ती के लिए 11 पद अधिसूचित किए हैं। इन पदों पर टेट पास शास्त्री या संस्कृत में एमए और बीएड अभ्यर्थियों की भर्ती की जाएगी। इन पदों के लिए होने वाले साक्षात्कार के लिए सामान्य वर्ग और ईडब्ल्यूएस वर्ग में वर्ष 2006 तक के बैच और सामान्य स्वतंत्रता सेनानी आश्रित वर्ग में 2007 बैच के अभ्यर्थी पात्र होंगे।
विज्ञापन

ओबीसी में 2009 बैच, ओबीसी बीपीएल में 2008 और ओबीसी स्वतंत्रता सेनानी आश्रित वर्ग में नवीनतम बैच को अवसर मिलेगा। एससी और एससी बीपीएल में 2009 बैच, एसटी 2007 बैच और एसटी बीपीएल में 2008 बैच के अभ्यर्थी पात्र हैं। जिला रोजगार सुरेंद्र शर्मा अधिकारी ने जिला के पात्र अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे अपने नाम नजदीकी रोजगार कार्यालय की लिस्ट में जरूर देखें और लिस्ट में नाम न होने की स्थिति में 26 अक्तूबर तक कार्यालय की वेबसाइट ईईएमआईएस डॉटएचपी पर अपना ऑनलाइन पंजीकरण सुनिश्चित करें या नजदीकी रोजगार कार्यालय में 27 अक्तूबर तक भी नाम दर्ज करवाएं। शास्त्री बैचवाइज भर्ती में भाग लेने के लिए पात्र उम्मीदवारों का रोजगार कार्यालय में नाम पंजीकृत होना आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed