{"_id":"f140c6b016aff204b1458e4edc2a04d1","slug":"recruitment-rally-for-hamirpur-bilaspur-and-una-youth-from-23-to-30-jan-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर, बिलासपुर और ऊना के युवाओं के लिए 23 से 30 जनवरी तक भर्ती रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर, बिलासपुर और ऊना के युवाओं के लिए 23 से 30 जनवरी तक भर्ती रैली
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Fri, 15 Jan 2016 04:43 PM IST
विज्ञापन
राजकीय बहुतकनीकी कॉलेज बड्डू हमीरपुर में हमीरपुर, बिलासपुर और ऊना के युवाओं के लिए 23 से 30 जनवरी तक भर्ती रैली का आयोजन किया जा रहा है। कार्यकारी उपायुक्त रूपाली ठाकुर ने भर्ती रैली के सफल आयोजन के लिए किए जाने वाले प्रबंधों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए सभी अधिकारियों से आह्वान किया कि वे भर्ती रैली के सफल आयोजन के लिए सेना अधिकारियों को आवश्यक सहयोग प्रदान करना सुनिश्चित करें।
उन्होंने कहा कि समस्त विभागीय अधिकारी भर्ती सेना अधिकारियों के साथ संयुक्त रूप से आपसी समन्वय स्थापित कर भर्ती रैली मैदान का निरीक्षण करें। उन्होंने सेना अधिकारियों से भी अपील की है कि भर्ती रैली में कोई भी समस्या आए तो इसे प्रशासन के ध्यान में लाएं। भर्ती निदेशक कर्नल रोहित कुशवाहा ने कहा कि 18 जनवरी को समस्त विभागीय अधिकारियों के साथ रैली स्थल का निरीक्षण किया जाएगा।
इस दौरान रैली स्थल पर की जाने वाली महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं की जानकारी दी जाएगी। उन्होंने सभी अधिकारियों से आवश्यक सहयोग देने का आग्रह किया। इस मौके पर मेजर डॉ. संजय शर्मा, सहायक आयुक्त आशीष शर्मा, एएसपी डॉ. शिव कुमार, सीएमओ डॉ. सावित्री कटवाल, तहसीलदार राजीव ठाकुर आदि मौजूद रहे।