फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   recruitment news recruitment news

Hamirpur (Himachal) News: जेबीटी भर्ती वापस होने से 79 पोस्ट कोड के अन्य पदों की भर्ती पर असमंजस

Fri, 08 Aug 2025 11:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 08 Aug 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
अभी तक चयन आयोग की ओर से शुरू नहीं हुई प्रक्रिया, सरकार से मंजूरी का इंतजार
विज्ञापन

80 पोस्टकोड के तहत विभिन्न विभागों में भरे जाने हैं 1423 पद, तीन वर्ष पहले जारी हुआ था विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। वर्ष 2022 में विज्ञापित 467 पदों की जेबीटी भर्ती के वापस लिए जाने से अब 79 पोस्ट कोड के अन्य पदों की भर्ती पर फिलहाल असमंजस बना हुआ है। 80 पोस्ट कोड के तहत 1423 पदों को भरने के लिए वर्ष 2022 में कर्मचारी चयन आयोग के माध्यम से विज्ञापन जारी किया गया था।
इस विज्ञापन के तहत भर्ती प्रक्रिया को पूरा करने के लिए वर्तमान राज्य चयन आयोग ने सरकार से पत्राचार किया था, लेकिन सरकार से इसके लिए मंजूरी नहीं मिली है। अब प्रदेश सरकार की ओर से भर्ती प्रक्रिया को पूरा करने के लिए नई नीति और नया भर्ती निदेशालय भी गठित किया गया है। अब तमाम भर्ती की डिमांड यानि रिक्यूजीशन इस भर्ती निदेशालय के माध्यम से किए जाने के निर्देश हैं।
विज्ञापन

इस कड़ी में शिक्षा विभाग की मांग पर आयोग ने पिछले कल वीरवार को जेबीटी की भर्ती को वापस लिया है, लेकिन बचे हुए 79 पोस्ट कोड की भर्ती को लेकर अभी कोई दिशा-निर्देश जारी नहीं हुए हैं। माना जा रहा है कि अब तमाम भर्तियां नई भर्ती प्रणाली से होंगी। ऐसे में बाकी बचे हुए पोस्ट कोड की भर्तियों को भी विड्रा किए जाने की संभावना है और नए सिरे से पद विज्ञापित हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह प्रक्रिया कब पूरी होगी, तीन वर्षों से हजारों अभ्यर्थी इसका इंतजार कर रहे हैं। वहीं, हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग के सचिव डॉ़ विक्रम महाजन का कहना है कि शिक्षा विभाग ने जेबीटी की भर्ती को विड्रा किया था। अब नई भर्ती नीति के तहत जेबीटी के 600 पदों को सरकार के निर्देशों पर विज्ञापित किया गया है। बचे हुए 79 पोस्ट कोड की भर्ती को लेकर फिलहाल कोई निर्देश नहीं मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed