फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Rationalization work should be done in the next session: Suresh

अगले सत्र में किया जाए युक्तिकरण का कार्य : सुरेश

Sun, 20 Apr 2025 07:08 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sun, 20 Apr 2025 07:08 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। टीजीटी युक्तिकरण के इस माह जारी समस्त युक्तिकरण आदेश सरकार रद्द करे। होल्ड रखे गए आदेशों को रद्द किया जाए और एक अप्रैल 2025 की यथास्थिति लागू करने के आदेश दिए जाएं, जिसके तहत युक्तिकरण के बाद अगले स्कूल में ज्वाइन कर चुके शिक्षक अब रेफर बैक किए जाएं। यह मांग राजकीय टीजीटी कला संघ ने मुख्य सचिव से रखी थी। संघ के प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कौशल और महासचिव विजय हीर ने कहा कि मुख्य सचिव ने इस मांग को शिक्षा सचिव को अग्रेषित कर दिया है।
विज्ञापन

युक्तिकरण करने के बाद अब एसओपी और इसकी नियमावली बनाने की प्रक्रिया शुरू हुई है जबकि यह काम युक्तिकरण से पहले किया जाना चाहिए था। उन्होंने मांग रखी है कि युक्तिकरण का कार्य अब अगले सत्र में किया जाए। इस सत्र में उन सरप्लस पदों को समाप्त किया जाए, जो टीजीटी शिक्षकों की सेवानिवृत्ति से रिक्त होंगे। उन्होंने अपील की है कि अनुबंध टीजीटी शिक्षकों के नियमितीकरण के आदेश 21 अप्रैल को जारी किए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed