फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   ration shortage in dippo

त्योहारी सीजन में डिपुओं से दालें गायब

Sat, 15 Oct 2022 12:51 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 15 Oct 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
त्योहारी सीजन में उचित मूल्य की दुकानों से दालें हुईं गायब
विज्ञापन

- उपभोक्ता बाजार की दुकानों से महंगे दामों पर दालें खरीदने को मजबूर
- दो माह से सरकारी राशन डिपुओं में नहीं आई दालों की सप्लाई
संवाद न्यूज एजेंसी
सुजानपुर (हमीरपुर)। त्योहारी सीजन शुरू हो चुका है, लेकिन अभी तक तक सरकारी राशन डिपुओं में पूरा राशन नहीं पहुंच पाया है। सरकार के आदेशानुसार हर माह के पहले सप्ताह राशन का वितरण करना जरूरी है। लेकिन माह के दो सप्ताह बीत जाने पर भी डिपुओं में पूरा राशन नहीं मिल रहा है। जिस कारण उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। महंगाई के इस दौर में गृहणियों को चूल्हा चौका संभालना मुश्किल हो गया है।
उपभोक्ताओं में रमेश चंद, सरिता, सुषमा, जगदीश अशोक अश्विनी का कहना है कि वह पहले व दूसरे सप्ताह में राशन लेने डिपुओं में पहुंचते हैं। मगर अभी तक दो माह से दालों की सप्लाई नहीं पहुंची है। सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत सभी उपभोक्तओं को हर माह डिपुओं में तीन दालें दी जाती हैं। जिसमें चने की दाल, उड़द और मसर की दाल शामिल हैं। अभी तक डिपुओं में दालें नहीं मिली हैं। ऐसे में जिन डिपुओं में बीते माह दालों का वितरण नहीं हुआ है।
विज्ञापन

उपभोक्ताओं को एक बार फिर से दालें लेने के लिए डिपुओं में आना पड़ेगा। त्योहारी सीजन होने के कारण लोगों के घरों में रिश्तेदारों व सगे संबंधियों का आना शुरू हो गया है। ऐसे में लोग दुकानों में बाहर महंगे दामों पर दालें खरीदने पर मजबूर हो गए हैं। मध्यम वर्ग के लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। खाद्य निरीक्षक संदीप सकलानी का कहना है कि दालों की सप्लाई पहुंच चुकी है। एक-दो दिन में डिपुओं में भेज दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed