फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Rate lists are missing from vegetable shops in Barsar, customers are being charged arbitrary prices.

Hamirpur (Himachal) News: बड़सर में सब्जी की दुकानों से रेट लिस्ट गायब, ग्राहकों से वसूले जा रहे मनमाने दाम

Thu, 18 Dec 2025 01:03 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Thu, 18 Dec 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
बड़सर (हमीरपुर)। सब्जी विक्रेताओं द्वारा मनमाने दाम वसूले जाने से आम जनता बेहद परेशान है। सब्जियों के न तो दाम तय हैं और न ही बाजार में दुकानों के बाहर रेटलिस्ट नजर आ रही है, जिस कारण ग्राहकों से मनमाने दाम वसूले जा रहे हैं।
विज्ञापन

हालात यह हैं कि गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों के लिए घर का बजट संभालना मुश्किल होता जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि टमाटर, आलू, प्याज, फूलगोभी, पत्तागोभी, शिमला मिर्च, भिंडी, करेला, बैंगन सहित अन्य हरी सब्जियां दुकानदार मनचाहे दाम पर बेच रहे हैं। उन्होंने कहा कि कई दुकानों और ठेलों पर रेट लिस्ट तक नहीं लगाई गई है, जो नियमों का सीधा उल्लंघन है।
विज्ञापन

एक ही सब्जी के लिए अलग-अलग दुकानदार अलग-अलग मूल्य वसूल रहे हैं। कई बार सुबह और शाम के समय दामों में भारी अंतर देखने को मिल रहा है, जिससे उपभोक्ताओं को मजबूरी में अधिक पैसे चुकाने पड़ रहे हैं। बड़सर पंचायत के उपप्रधान राकेश पंडित, बणी पंचायत की प्रधान शैलजा बन्याल, राजेश खन्ना, कमलेश कुमारी, राकेश कुमार, ब्रह्मदास आदि ने बताया कि सब्जी विक्रेताओं की इस मनमानी का सीधा असर आम जनता पर पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासन और संबंधित विभागों की ओर से बाजार में कोई नियमित निरीक्षण नहीं किया जा रहा है, जिसके कारण कुछ दुकानदार खुलेआम नियमों की अनदेखी कर रहे हैं। पहले सब्जी मंडी और पंचायत स्तर पर दरों को लेकर एक व्यवस्था बनी हुई थी, लेकिन अब स्थिति बेकाबू होती जा रही है।
लोगों ने प्रशासन और खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग से मांग की है कि सब्जियों की अधिकतम दरें तय की जाएं, हर दुकानदार को स्पष्ट रूप से रेट लिस्ट लगाना अनिवार्य किया जाए और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। क्षेत्रवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही इस समस्या पर ठोस कदम नहीं उठाए गए तो वे मजबूरन प्रशासन के खिलाफ सामूहिक रूप से आवाज उठाएंगे।




बॉक्स :
सब्जी का नाम थोक भाव परचून भाव
प्याज 24 30
आलू 10 20
गोभी 20 30
शिमला मिर्च 50-65 120
टमाटर 50 80
मटर 50 80
गाजर 18 30


कोट :

समय-समय पर दुकानदारों को सब्जियों के दाम की सूची लगाने की हिदायत दी जाती है। उन्होंने कहा कि प्रशासन दोबारा से टीम को बाजार में भेजेगा और जिन भी सब्जी विक्रेताओं की दुकानों पर रेटलिस्ट नहीं हुई, उनके खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उपभोक्ताओं को भी भरोसा दिलाया कि भविष्य में इस तरह की शिकायतों पर तुरंत संज्ञान लिया जाएगा। -स्वाति डोगरा, एसडीएम बड़सर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article