फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Ramp ready for corona patients in medical college

मेडिकल कॉलेज में कोरोना मरीजों के लिए रैंप बनकर तैयार

Sun, 27 Mar 2022 11:45 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Mar 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Ramp ready for corona patients in medical college
मेडिकल कॉलेज हमीरपुर के कोविड वार्ड के पास बना रैंप। - फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। कोरोना संकटकाल में जिले में दो सालों में जहां स्वास्थ्य सुविधाएं सुदृढ़ हुई हैं, वहीं मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में भी कोरोना संक्रमित मरीजों के लिए अन्य सुविधाओं के साथ ही रैंप बनाकर उन्हें सहूलियत दी गई है। मेडिकल कॉलेज हमीरपुर के कोविड वार्ड के साथ ही इस रैंप का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। अब मरीजों को कोरोना संक्रमित होने की स्थिति में इस रैंप के माध्यम से व्हील चेयर, स्ट्रेचर पर आवाजाही सुगम होगी। वहीं, इन संक्रमित मरीजों को अस्पताल के अन्य हिस्सों में नहीं जाना पड़ेगा। वार्ड से सीधे ही रैंप को जोड़ा गया है।
विज्ञापन

कोरोना की दूसरी लहर के दौरान बढ़ती मरीजों की संख्या के बाद इस रैंप का निर्माण मेडिकल कॉलेज में शुरू हुआ। अब इस रैंप का कार्य पूरा हो चुका है। हालांकि, कोरोना संक्रमित मरीज न होने के कारण इसका प्रयोग फिलहाल नहीं हो रहा है, लेकिन अस्पताल प्रबंधन की ओर से इसकी शुरुआत कर दी गई है। जिले में कुल सात ही कोरोना के संक्रमित मामले बचे होने के कारण मेडिकल कॉलेज के कोविड वार्ड में भी कोई संक्रमित उपचाराधीन नहीं है। डीसीएच में महज एक मरीज है। मेडिकल कॉलेज के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रमेश चौहान ने कहा कि रैंप का कार्य पूरा हो गया है। अगर कोरोना मरीज आते हैं तो उनकी आवाजाही यहीं से होगी। फिलहाल संक्रमित मरीज न होने के कारण आवाजाही नहीं हो रही है। मरीजों के लिए रैंप बनकर तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed