फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Ramesh and Naseeruddin's life started running with the startup plan

Hamirpur (Himachal) News: स्टार्टअप योजना से दौड़ने लगी रमेश और नसीरद्दीन की जिंदगी की गाड़ी

Mon, 07 Apr 2025 05:58 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Mon, 07 Apr 2025 05:58 AM IST
विज्ञापन
ई-टैक्सी खरीदने पर मिली 9.62 लाख रुपये की सब्सिडी, स्वरोजगार शुरू करने में मिला सहारा
विज्ञापन

सब्सिडी ही नहीं मिली, इसी योजना के तहत ई-टैक्सी के लिए स्थायी रूप से काम का भी प्रावधान भी किया

संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर । राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्टअप योजना कई बेरोजगारों के लिए नई खुशियां लेकर आई है। योजना से हमीरपुर जिला के गांव भूंपल के रमेश कुमार और मझियार के नसीरद्दीन की जिंदगी की गाड़ी अब सरपट दौड़ने लगी है। प्राइवेट कंपनियों और अन्य ट्रांसपोर्टरों की गाड़ी चलाकर अपने परिवारों का पालन-पोषण कर रहे रमेश कुमार और नसीरद्दीन के पास न तो स्थायी नौकरी थी और न ही वे अपनी गाड़ी खरीदकर उसे टैक्सी के रूप में चलाने की सोच सकते थे। कम वेतन पर ट्रांसपोर्टरों की गाड़ी चलाना, बार-बार नौकरी बदलना और कई-कई हफ्तों तक घर से बाहर रहते हुए दिन-रात वाहन चलाना रमेश कुमार और नसीरद्दीन की दिनचर्या का हिस्सा बन चुका था।


लेकिन मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश सरकार ने जब राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्टअप योजना की शुरुआत की तो रमेश और नसीरद्दीन को तो बहुत बड़ा सहारा मिल गया। उन्होंने योजना के तहत ई-टैक्सी खरीदने के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर दिया और योजना के पहले चरण में ही ई-टैक्सी के लिए उनका नंबर भी आ गया। ई-टैक्सी की खरीद पर रमेश कुमार और नसीरद्दीन को प्रदेश सरकार की ओर से 50 फीसदी सब्सिडी मिली, जिसकी राशि प्रति वाहन लगभग 9.62 लाख रुपये है। प्रदेश सरकार ने भारी-भरकम सब्सिडी ही नहीं दी, बल्कि इसी योजना के तहत ई-टैक्सी के लिए स्थायी रूप से काम देने का भी प्रावधान कर दिया। रमेश कुमार की इलेक्ट्रिक गाड़ी को जलशक्ति विभाग के भोरंज मंडल में और नसीरद्दीन की गाड़ी को क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी कार्यालय हमीरपुर के साथ अटैच कर दिया। यानी इन दोनों वाहन मालिकों एवं चालकों की कारोबार की चिंता भी सरकार ने ही दूर कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed