फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Rama killed Ravana and was given a grand welcome on his return to Ayodhya.

Hamirpur (Himachal) News: राम ने किया रावण का वध, अयोध्या लौटने पर हुआ भव्य स्वागत

Fri, 03 Oct 2025 12:07 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Fri, 03 Oct 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
Rama killed Ravana and was given a grand welcome on his return to Ayodhya.
नादौन में चल रही रामलीला के मंचन के दौरान कलाकार अपना किरदार निभाते हुए। स्रोत : जागरूक पाठक
नादौन (हमीरपुर)। नादौन में आयोजित रामलीला मंचन के दसवें दिन कुंभकर्ण, अहि रावण, महि रावण और रावण वध और भगवान राम की अयोध्या वापसी का दृश्य दर्शाया गया। इस दौरान प्रभु श्रीराम रावण का वध कर अयोध्या लौटे, तो उनका भव्य स्वागत किया गया।
विज्ञापन

मंचन के पहले दृश्य में रावण कुंभकर्ण को जगाता है और उसे पूरा वृतांत सुुनाता है। कुंभकर्ण रावण को समझाने का प्रयत्न करता है, लेकिन वह उसकी नहीं सुनता। इसके बाद कुंभकर्ण युद्ध स्थल पर जाता है और राम से युद्ध करता है, जहां वह मारा जाता है।
विज्ञापन

इसके बाद इंद्रजीत युद्ध का भार अपने कंधों पर लेता है और युद्ध से पूर्व यज्ञ करता है, तभी लक्ष्मण हनुमान समेत वानर सेना के साथ पहुंचते हैं और यज्ञ का विध्वंस कर देते हैं। लक्ष्मण और इंद्रजीत के बीच भीषण युद्ध होता है, जिसमें इंद्रजीत मारा जाता है। रावण अहि रावण, महि रावण को जिम्मा सौंपता है। दोनों भाई अपनी मायावी शक्तियों से राम और लक्ष्मण को पातालपुरी ले जाते हैं, उनको ढूंढते हुए हनुमान वहां पहुंचते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हनुमान अहि और महि रावण का वध कर राम-लक्ष्मण को मुक्त करवाते हैं। अंत में रावण युद्ध स्थल में आता है, जहां उसका राम से भीषण संग्राम होता है। विभीषण राम को रावण की मृत्यु का राज बताते हैं और राम द्वारा रावण का वध कर दिया जाता है। अंत में रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतलों का दहन कर दशहरा धूमधाम से मनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed