फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Raksha Sutra tied to pregnant women, lactating mothers and adolescent girls

Hamirpur (Himachal) News: गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं और किशोरियों को बांधे रक्षा सूत्र

Mon, 19 Aug 2024 07:47 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 19 Aug 2024 07:47 PM IST
विज्ञापन
बेहतर स्वास्थ्य देखभाल एवं सर्वांगीण विकास सुनिश्चित करने का भी लिया संकल्प
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

गलोड़/सुजानपुर (हमीरपुर)। जिलाभर में रक्षाबंधन का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस कड़ी में बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय सुजानपुर और टौणीदेवी के अंतर्गत आने वाले आंगनबाड़ी केंद्रों में एक विशेष पहल की गई। इन केंद्रों की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने क्षेत्रों की गर्भवती और धात्री महिलाओं तथा किशोरियों को रक्षा सूत्र बांधे। इस दौरान धात्री महिलाओं, उनके शिशुओं, गर्भवती महिलाओं और उनके होने वाले शिशुओं तथा किशोरियों की बेहतर स्वास्थ्य देखभाल एवं सर्वांगीण विकास सुनिश्चित करने का भी संकल्प लिया गया। इसके अलावा बालिकाओं एवं किशोरियों के समुचित विकास के लिए उपयुक्त सामाजिक वातावरण बनाने के लिए समुदाय के सहयोग एवं इसके लिए वांछित व्यवहार परिवर्तन की भी संकल्पना की गई। सुजानपुर और टौणीदेवी के बाल विकास परियोजना अधिकारी कुलदीप सिंह चौहान ने कहा कि रक्षाबंधन परंपरागत रूप से बहन एवं भाई के परस्पर स्नेह, अपनत्व एवं प्रेम के धागों से बंधा त्योहार है। इसके अलावा गलोड़ क्षेत्र में रक्षा बंधन के पर्व की धूम रही।




स्काउट्स ने अपने हाथों से बनाई सुंदर राखियां अध्यापकों को भेंट कीं
टौणी देवी (हमीरपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला टौणी देवी में रक्षाबंधन का पर्व हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर स्काउट्स और गाइड्स ने अपने हाथों से बनाई गई सुंदर राखियां अपने अध्यापकों एवं सहपाठियों को भेंट की। इस मौके पर सुरेश, राजेश, संजीव, कृष्ण, पवन, संजय, हेमलाल,बलबीर,रवि दत्त अदिति, नेहा सहित सभी अध्यापक उपस्थित रहे।
विज्ञापन





सुजानपुर बस स्टैंड पर बहनों ने किया बसों का लंबा इंतजार
सुजानपुर(हमीरपुर)। उपमंडल सुजानपुर में रक्षाबंधन का पर्व धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। रक्षाबंधन का पर्व दोपहर 1 बजकर 30 मिनट के बाद भाइयों को राखी बांधकर मनाया गया। हिमाचल पथ परिवहन की ओर से महिलाओं को सुबह से लेकर शाम तक आने-जाने की मुफ्त सुविधा दी गई थी। पूरा दिन मुख्य बस स्टैंड पर महिलाएं बसों का इंतजार करती नजर आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed