{"_id":"574c34f04f1c1b3f3f109656","slug":"rajpoot-sabha-oraganises-rally-and-protest-against-caste-reservation","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरक्षण के खिलाफ उतरी राजपूत सभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरक्षण के खिलाफ उतरी राजपूत सभा
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर, नादौन
Updated Mon, 30 May 2016 06:18 PM IST
विज्ञापन
आरक्षण
- फोटो : demo pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजपूत कल्याण सभा नादौन ने जातिगत आरक्षण के विरोध में कस्बे में रोष रैली निकाली। नादौन इकाई के प्रधान अवतार सिंह की अगवाई में आयोजित रोष रैली में सभा के पदाधिकारियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। इस दौरान सभा पदाधिकारियों ने जातिगत आरक्षण को खत्म करने के लिए आवाज बुलंद की।
विज्ञापन
रामलीला मैदान में रैली को संबोधित करते हुए अवतार सिंह ने कहा कि जातिगत आरक्षण से सामान्य वर्ग के अवसरों में कमी हो रही है। जातिगत आरक्षण से कम योग्य आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थी उच्च योग्यता रखने वाले सामान्य वर्ग के युवाओं को पीछे धकेल रहे हैं।
विज्ञापन
उन्हें अपना कॅरिअर बनाने के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। इससे दोनों वर्गों के बीच वैमनस्य की भावना पनपने की अंदेशा पैदा हो गया है। सभी सदस्यों ने केंद्र से मांग की जातिगत आरक्षण को खत्म कर सभी को नौकरियों में समान अवसर दिए जाएं।
विज्ञापन
आजादी के 67 वर्ष बीतने के बाद अब पिछड़ी जातियों को मुख्यधारा में आने के पर्याप्त अवसर मिल चुके हैं। रोष रैली के बाद सभा सदस्यों ने एसडीएम नादौन राकेश शर्मा को एक ज्ञापन भी सौंपा। इसमें आरक्षण को खत्म करने की मांग की गई है।
इस अवसर पर सभा सचिव ईश्वर परमार, अनीता ठाकुर, बसंत सिंह ठाकुर, बलदेव ठाकुर, बलविंद्र सिंह, राम सिंह, महेंद्र सिंह, रणवीर ठाकुर आदि मौजूद रहे।