{"_id":"66c4a6607482ac4b300fe019","slug":"rajiv-gandhi-was-the-first-person-to-lay-the-foundation-of-digital-india-pushpendra-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-133985-2024-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिजिटल इंडिया की नींव रखने वाले पहले शख्स थे राजीव गांधी : पुष्पेंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिजिटल इंडिया की नींव रखने वाले पहले शख्स थे राजीव गांधी : पुष्पेंद्र
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से मंगलवार को भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी के पुण्यतिथि सद्भावना दिवस के रूप में मनाई। कार्यक्रम की अध्यक्षता कमेटी के जिला के अध्यक्ष सुमन भारती ने की। इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा विशेष रूप से मौजूद रहे। उन्होंने कहां कि राजीव गांधी वे शख्स थे जिन्होंने पूरे भारत के अंदर व्यवस्था परिवर्तन किया। पंचायती राज सिस्टम को बदला, नौजवान युवा साथियों को 18 साल की उम्र से वोट का अधिकार दिया, समय को देखते हुए तकनीक का उपयोग ज्यादा से ज्यादा सरकारी कामों में हो, उसे समय से पहले भारत में लाए और भारत को डिजिटल इंडिया बनाने की नींव रखी। इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ओबीसी मानचंद राणा, कार्यकारी ब्लॉक अध्यक्ष कांग्रेस सुनील कुमार व अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
सचित्र
टाउन भराड़ी विश्राम गृह में मनाई राजीव गांधी की जयंती
जाहू (हमीरपुर)। राजीव गांधी पंचायती राज संगठन हमीरपुर ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती पदाधिकारियों सहित टाउन भराड़ी विश्राम गृह में मनाई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला संयोजक राजीव गांधी पंचायती राज संगठन विक्रम शर्मा ने की। प्रदेश सह संयोजक, प्रभारी हीरा पाल सिंह ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों ने राजीव गांधी को याद किया। इस अवसर पर पंचायती राज संगठन के जिला महासचिव सुभाष चंद्र,राज सिंह, जगदीश भारद्वाज, मनोज ठाकुर, जिला महासचिव प्रवेश ठाकुर आदि उपस्थित रहे।