Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Rajendra Rana targets the government over an alleged scam in the Samagra Shiksha Abhiyan

Hamirpur (Himachal) News: समग्र शिक्षा अभियान में कथित घोटाले पर राजेंद्र राणा ने घेरी सरकार

Thu, 12 Nov 2026 01:17 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Thu, 12 Nov 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
142 करोड़ के आईसीटी कार्यों में अनियमितताओं का आरोप, पैनल की गुणवत्ता पर भी उठाए सवाल
विज्ञापन

हमीरपुर। प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक राजेंद्र राणा ने समग्र शिक्षा अभियान के तहत करीब 142 करोड़ रुपये के कथित आईसीटी घोटाले का आरोप लगाया है। मीडिया को जारी बयान में उन्होंने कहा कि अभियान के तहत 777 विद्यालयों में डिजिटल कक्षाएं स्थापित करने के नाम पर गड़बड़ी की आशंका है।
राजेंद्र राणा ने कहा कि वर्ष 2021 में 430 विद्यालयों के लिए खुली निविदा आमंत्रित की गई थी, लेकिन वर्ष 2026 में बिना नई निविदा के 777 विद्यालयों का काम मनोनयन के आधार पर बीएसएनएल को सौंप दिया गया।
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि इस प्रक्रिया में न तो प्रतिस्पर्धा का ध्यान रखा गया और न ही सामान्य वित्तीय नियमों का पालन किया गया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कार्यालय में शिकायतें पहुंचने के बावजूद जांच करने के बजाय संबंधित अधिकारी को सेवानिवृत्ति के बाद नई जिम्मेदारी और पद दिया गया तथा नए जिले बनाने वाली समिति में शामिल कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजेंद्र राणा ने दावा किया कि निविदा में एक दूसरी बेहतर कंपनी के पैनल का उल्लेख था, लेकिन विद्यालयों में सस्ती और घटिया कंपनी के पैनल स्थापित कर दिए गए। उन्होंने कहा कि निविदा प्रक्रिया में भाग लेने वाली अन्य कंपनियों ने भी इस पर सवाल उठाए हैं और मुख्यमंत्री कार्यालय को शिकायतें भेजी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed