फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Rajendra of Papalah prepared a dragon fruit garden

Hamirpur (Himachal) News: पपलाह के राजेंद्र ने तैयार किया ड्रैगन फ्रूट का बगीचा

Mon, 13 Oct 2025 12:49 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Mon, 13 Oct 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
Rajendra of Papalah prepared a dragon fruit garden
पपलाह गांव  निवासी राजेंद्र कुमार उर्फ रवि मैहर।
हमीरपुर। उपमंडल भोरंज के पपलाह गांव के निवासी राजेंद्र कुमार उर्फ रवि मैहर ने अपनी पांच कनाल भूमि पर ड्रैगन फ्रूट का बागीचा और नर्सरी तैयार कर एक नया प्रयोग ही नहीं किया है, बल्कि जिला में फल उत्पादन की नई संभावनाओं को भी बल दिया है।
विज्ञापन

राजेंद्र कुमार ने बताया कि उन्हें कुछ वर्ष पूर्व सोशल मीडिया पर ड्रैगन फ्रूट के बारे में जानकारी मिली थी। उन्होंने कुछ और जानकारी प्राप्त करके महाराष्ट्र में जाकर इसका प्रशिक्षण लिया। इसके बाद उन्होंने उद्यान विभाग से लगभग 29,160 रुपये का अनुदान लेकर पांच कनाल भूमि पर ड्रैगन फ्रूट का बागीचा लगाया।
विज्ञापन

पौधरोपण के लिए बागीचे में विशेष प्रकार के 216 पोल लगाए और हर पोल के पास चार-चार पौधे लगाए। उनके बागीचे में कुल 864 पौधे लगे हैं और इस सीजन में कुछ पौधों में पहली फसल भी आ गई है। अभी शुरुआती दौर में ही उनके बागीचे में लगभग पांच क्विंटल पैदावार हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस फल को बाजार में 200 से ढाई सौ रुपये प्रति किलोग्राम दाम बड़ी आसानी से मिल जाते हैं। बागीचे में एक पोल लगाने और उस पर चार पौधे लगाने पर दो हजार से ढाई हजार रुपये तक का खर्च आता है, लेकिन एक बार पौधा तैयार हो जाने के बाद वह किसान को लगातार अच्छी आय देता है। इसमें ज्यादा मेहनत भी नहीं करनी पड़ती है और बाजार में दाम भी अच्छे मिल जाते हैं।

पपलाह गांव  निवासी राजेंद्र कुमार उर्फ रवि मैहर।

पपलाह गांव  निवासी राजेंद्र कुमार उर्फ रवि मैहर।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed