फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Rajendra became Bhoranj Panchayat Samiti

पंस भोरंज में भाजपा के राजेंद्र अध्यक्ष, कल्पना बनी उपाध्यक्ष

Sat, 30 Jan 2021 07:47 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jan 2021 07:47 PM IST
विज्ञापन
भोरंज(हमीरपुर)। पंचायत समिति भोरंज में भाजपा समर्थित राजेंद्र सिंह अध्यक्ष, जबकि भाजपा की ही कल्पना डोगरा उपाध्यक्ष चुनी गई हैं।
विज्ञापन

पंचायत समिति अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव को लेकर शनिवार को बैठक का आयोजन एसडीएम भोरंज राकेश शर्मा की अध्यक्षता में हुआ। अध्यक्ष पद के लिए 21 में से 19 सदस्यों ने वोटिंग की, जबकि दो ने वाकआउट किया।
वहीं, उपाध्यक्ष के लिए 20 ने मतदान किया, जबकि एक ने वाकआउट किया। अध्यक्ष पद के लिए दो दावेदार थे, जिसमें हनोह-अमरोह वार्ड से राजेंद्र सिंह और टिक्करी मिन्हासा वार्ड से अशोक ठाकुर मैदान में थे।
विज्ञापन

राजेंद्र सिंह को 12 मत, जबकि अशोक ठाकुर को 7 मत मिले। 2 समिति सदस्य वोटिंग से अनुपस्थित रहे। उपाध्यक्ष पद के लिए भी तीन उम्मीदवार खड़े हुए। इनमें डिडवीं टिक्कर से पंचायत समिति सदस्य कल्पना डोगरा, गरसाहड़ से पंचायत समिति सदस्य अनिता शर्मा, भोरंज से पंचायत समिति सदस्य सुनीता मैदान में थीं। डिडवीं टिक्कर से कल्पना डोगरा को 8 मत, गरसाहड़ से अनिता शर्मा और भोरंज से पंचायत समिति सदस्य सुनीता को 6-6 मत मिले। एक सदस्य अनुपस्थित रहा। इस तरह भोरंज पंचायत समिति के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह और उपाध्यक्ष कल्पना डोगरा चुने गए। इस मौके पर बीडीओ भोरंज मनोज कुमार, पंचायत निरीक्षक बलबीर सिंह, उपनिरीक्षक राजेश कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed