फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Raj Kumar became the head of Patiala block unit Bhoranj.

Hamirpur (Himachal) News: राज कुमार पटियाल खंड इकाई भोरंज के प्रधान बने

Sat, 23 May 2026 01:17 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sat, 23 May 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
Raj Kumar became the head of Patiala block unit Bhoranj.
हिम आंचल पेंशनर्स संघ खंड इकाई भोरंज के नव नियुक्त प्रधान व महासचिव। स्रोत संघ - फोटो : सभा मंडप में दर्शन-पूजन करने पहुंचे श्रीलंका के अनुयायी।
लदरौर(हमीरपुर)। हिम आंचल पेंशनर्स संघ खंड इकाई भोरंज की बैठक शुक्रवार को राधा-कृष्ण मंदिर परिसर डूंगरीं में हुई। बैठक की अध्यक्षता कार्यकारी प्रधान कमलेश मिश्रा ने की।
विज्ञापन

वहीं, जिला प्रधान देवराज पटियाल ने खंड प्रधान के पद को नियमित रूप से भरने का प्रस्ताव रखा। चुनावी प्रक्रिया मुख्य संरक्षक योगराज शर्मा व टौणी देवी प्रधान जगदीश शर्मा की देखरेख में हुई।
विज्ञापन


इस दौरान सर्वसहमति से सत्र 2025-27 की अवधि के लिए राज कुमार पटियाल को खंड प्रधान और हंसराज को महासचिव का दायित्व सौंपा गया।
इस अवसर पर खंड महासचिव राज कुमार पटियाल ने उपस्थित लोगों को बैठक का एजेंड़ा और खंड में चल रही गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। बैठक में पेंशनरों की लंबित मांगों और समस्याओं पर मंथन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पेंशनरों ने चिकित्सा बिलों के भुगतान व श्रेणी चार से सेवानिवृत्त कर्मचारियों को ग्रेच्युटी और लीव इनकैशमेंट की लंबित देनदारियों के भुगतान के लिए आभार व्यक्त किया।

पेंशनरों ने सरकार से जनवरी 2016 से जनवरी, 2022 के दौरान सेवानिवृत्त अन्य श्रेणी के पेंशनरों की लंबित मांगों को पूर्ण करवाने की मांग की। बैठक में संघ के प्रदेशाध्यक्ष केसी गौतम, मुख्य संरक्षक योग राज शर्मा, वित्त सचिव शंभू राम जसवाल, शम्मी शर्मा, रंजीत सिंह सहित अन्य पेंशनर मौजूद रहे।

हिम आंचल पेंशनर्स संघ खंड इकाई भोरंज के नव नियुक्त प्रधान व महासचिव। स्रोत संघ

हिम आंचल पेंशनर्स संघ खंड इकाई भोरंज के नव नियुक्त प्रधान व महासचिव। स्रोत संघ- फोटो : सभा मंडप में दर्शन-पूजन करने पहुंचे श्रीलंका के अनुयायी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed