फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   rain Water entered the rooms in the mini secretariat Bhoranj

Hamirpur (Himachal) News: लघु सचिवालय भोरंज में तहसील कार्यालय के कमरों में घुसा पानी

Tue, 04 Jul 2023 11:59 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Tue, 04 Jul 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
rain Water entered the rooms in the mini secretariat Bhoranj
तहसील कार्यालय भोरंज के कमरों में घुसे पानी के कारण कपड़े ऊपर उठाकर जाते लोग।
भोरंज (हमीरपुर)। लघु सचिवालय भोरंज के तहसील कार्यालय के कमरे में मंगलवार को दिन में हुई हल्की बारिश के बाद पानी भर गया। इस कारण कर्मचारियों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कार्यालय में पानी भरने से नायब तहसीलदार के रीडर के कमरे में इतना पानी भर गया कि लोगों को जूते उतरकर अंदर जाकर काम करवाना पड़ा, ताकि जूते और कपड़े भीगने से बच सकें।
विज्ञापन

बता दें कि वर्ष 2020 में लघु सचिवालय में तहसील कार्यालय शिफ्ट किया गया था। तहसील कार्यालय के कमरों में बरामदे के लेवल में ही फर्श डाल दिया गया है। ऐसे में अगर बरामदे पर बारिश की हल्की-सी बौछारें पड़ें, तो पानी सीधा कार्यालय के कमरों में घुस जाता है। वहीं बारिश अगर छुट्टी वाले दिन हो तो कमरों से पानी के साथ मलबा भी भर जाता है।
विज्ञापन

ग्रामीणों अजमेर सिंह, दलीप सिंह, विनोद कुमार, रमेश चंद, दूनी चंद, रणवीर सिंह आदि ने कहा कि मंगलवार को दिन में हुए बारिश से पानी सीधा तहसील कार्यालय के कुछ कमरों में घुस गया। इस कारण उन्हें काम करवाने में परेशान होना पड़ा। इस बारे में तहसीलदार राहुल शर्मा ने कहा कि कि भारी बारिश से कमरों में पानी आ गया था। इनकी मरम्मत करवाई जा रही है ताकि पानी कार्यालय के कमरों में न आ पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed