{"_id":"e979db22dced706ed71e83edb4c47191","slug":"rain-in-hamirpur-farmer-are-happy-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से खिले किसानों के चेहरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से खिले किसानों के चेहरे
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Sun, 07 Feb 2016 10:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिलेभर में रविवार सुबह से हो रही बारिश के चलते ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। ठंड के चलते लोग घरों में दुबकने को मजबूर हैं, वहीं बारिश के चलते किसानों और बागवानों के चेहरे खिल उठे हैं।
कृषि विभाग का दावा है कि बारिश फसल के लिए बरदान साबित होगी। रविवार सुबह करीब तीन बजे बारिश शुरू हो गई। बारिश सुबह करीब 11 बजे तक जारी रही।
बारिश के चलते तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। पारा लुढ़कने से लोग दिनभर घरों में दुबके रहे। लोगों ने अलाव जलाकर ठंड से निजात दिलाई।
बारिश को कृषि विभाग ने फसलों के लिए बेहतर बताया है। विभाग का दावा है कि बारिश फसल के लिए पर्याप्त नहीं है, लेकिन बारिश से अच्छी फसल की उम्मीद की जा सकती है। विभाग की मानें तो दो से तीन दिन तक बारिश फसल के लिए वरदान साबित होगी।
बारिश के बाद किसानों और बागवानों के चेहरे पर खुशी है। किसानों में देवराज, दुर्गादास, बीरबल, केसर सिंह आदि का कहना है कि काफी समय से बारिश न होने के कारण गेहूं की फसल पीली पड़ने लगी थी, लेकिन बारिश के बाद उनकी चिंता कम हुई है।
विज्ञापन
उधर, कृषि उपनिदेशक अलबेल सिंह का कहना है कि मूसलाधार बारिश फसल के लिए अच्छी है। फसल के लिए अब तक पर्याप्त बारिश नहीं हुई है। दो दिन तक मूसलाधार बारिश फसल के लिए वरदान होगी।