फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Rain caused disturbance, fewer devotees reached Paunahari's court

Hamirpur (Himachal) News: बारिश का खलल, पौणाहारी के दरबार कम पहुंचे श्रद्धालु

Mon, 01 Sep 2025 12:47 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Mon, 01 Sep 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
Rain caused disturbance, fewer devotees reached Paunahari's court
बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में सुना पड़ा दरबार। संवाद
दियोटसिद्ध(हमीरपुर)। खराब मौसम का असर अब मंदिरों में भी दिखने लगा है। उत्तर भारत के प्रसिद्ध सिद्धपीठ बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में रविवार को महज 1500 श्रद्धालुओं ने शीश नवाया।
विज्ञापन

मंदिर न्यास की ओर से 24 घंटे तक मंदिर को खुला रखा गया, लेकिन मंदिर में कम ही श्रद्धालु पहुंचे। बीते सप्ताह भी मंदिर में 2000 हजार श्रद्धालुओं ने शीश नवाया था, लेकिन एक दिन बाद मौसम साफ होने पर श्रद्धालुओं की संख्या में बढ़ोतरी हुई थी।
विज्ञापन

शनिवार देर रात को अत्यधिक बारिश, भूस्खलन और बाढ़ जैसी स्थिति के चलते बाहरी राज्यों से श्रद्धालुओं की संख्या में कमी आई है। कम ही संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंच रहे हैं। स्थानीय दुकानदारों ऋषि गुप्ता, अमन गुप्ता, कमल, शुभम जगोता सुनील शर्मा, दियोटसिद्ध व्यापार मंडल प्रधान संजय कुमार ने कहा कि भारी बारिश के कारण व्यवसाय मंदी के दौर से गुजर रहे हैं। मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में भारी कमी आई है। बीते दो सप्ताह से मंदिर में बहुत कम संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंच रहे हैं। इससे बाजारों के साथ मंदिर में सन्नाटा छाया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
प्रदेशभर में बारिश हो रही है, जिसके चलते मंदिर में भी श्रद्धालुओं की संख्या में कमी आई है। सुरक्षा कर्मचारियों को खास निर्देश दिए गए हैं, ताकि श्रद्धालुओं को मंदिर में किसी भी परेशानी का सामना न करना पड़े।
-राजेंद्र गौतम न्यास अध्यक्ष, एसडीएम बड़सर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed