फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Questions raised on the ward division of the Municipal Corporation, people said - it is wrong from the geographical point of view

Hamirpur (Himachal) News: नगर निगम की वार्डबंदी पर उठे सवाल, लोगे बोले- भागौलिक दृष्टि से गलत

Fri, 06 Jun 2025 12:56 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Fri, 06 Jun 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
Questions raised on the ward division of the Municipal Corporation, people said - it is wrong from the geographical point of view
डीसी हमीरपुर अमरजीत सिंह के समक्ष नगर निगम की वार्डबंदी के सिलिसले में आपत्तियां दर्ज करवाते लो
हमीरपुर। नगर निगम हमीरपुर की वार्डबंदी के प्रारूप प्रकाशित होने बाद नवगठित वार्ड को लेकर प्रशासन के समक्ष आपत्तियां पहुंचना शुरू हो गई हैं।
विज्ञापन

इस कड़ी में वीरवार को संबंधित क्षेत्र के लोगों और आगामी नगर निगम का चुनाव लड़ने के इच्छुक लोगों ने डीसी अमरजीत सिंह के समक्ष आपत्तियां दर्ज करवाईं। आपत्तियों को लेकर प्रतिनिधिमंडल ने डीसी से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा है। लोगों का कहना है कि जिस तरीके से वार्डबंदी की गई है, उससे न सिर्फ लोगों को परेशानी होगी, बल्कि वार्ड के विकाय कार्य भी प्रभावित होंगे।
प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त से इस मुद्दे पर गंभीरता से विचार करने का आग्रह किया। पूर्व पार्षद राजेश चौधरी ने कहा कि बिना लोगों की राय के यह कार्य किया गया है। कई जगह तो कई-कई किलोमीटर के वार्ड बनाए गए हैं। ऐसे में लोगों को अपने काम करवाने और आने-जाने में काफी दिक्कतें होंगी। उन्होंने कहा कि लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन इन्हें सही तरीके से बनाए।
विज्ञापन

भौगोलिक स्थिति से छेड़छाड़ कर स्थिति को पेचीदा किया गया है। स्थानीय निवासी सुनील कुमार ने कहा कि वार्डबंदी को लेकर काफी त्रुटियां हैं, जिसको ठीक करने की मांग की गई है। साथ ही जनता ने बदलाव से संबंधित सुझाव लिखित में दिए हैं। उन्होंने कहा कि आगामी दिनों में प्रारूप फॉर्म भरकर अपनी आपत्ति भी दर्ज करवा दी जाएगी। वार्डबंदी में एक नहीं, बल्कि कई वार्डों के क्षेत्र से छेड़छाड़ की गई है, जो कि उचित नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त कार्यालय में 9 जून तक दे सकते हैं सुझाव या आपत्ति
वार्डबंदी के प्रारूप 9 जून तक नगर निगम कार्यालय में आम जनता के निरीक्षण के लिए उपलब्ध रहेंगे। इनकी वार्डबंदी के संबंध में अगर स्थानीय निवासियों को कोई आपत्ति है या फिर वे अपने कोई सुझाव रखना चाहते हैं, तो ये आपत्तियां या सुझाव नौ जून तक फार्म-2 पर उपायुक्त कार्यालय हमीरपुर में दाखिल किए जा सकते हैं। इसके बाद कोई भी आपत्ति या सुझाव स्वीकार नहीं किया जाएगा। नगर परिषद से नगर निगम बने हमीरपुर में वार्डों की संख्या 11 से बढ़ाकर 15 की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed