फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Questions raised on election process of Youth Congress, email to Rahul Gandhi

Hamirpur (Himachal) News: युवा कांग्रेस की चुनावी प्रक्रिया पर उठे सवाल, राहुल गांधी को की ईमेल

Fri, 30 Aug 2024 08:00 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 30 Aug 2024 08:00 PM IST
विज्ञापन
पूर्व प्रदेश महासचिव सुक्रांत ने कहा, युवाओं के आवेदन होल्ड करना गलत
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। युवा कांग्रेस के पूर्व महासचिव सुक्रांत भाटिया ने वर्तमान में चल रही हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस की चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठाए हैं। इस सिलसिले में वरिष्ठ नेता कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारी कृष्ण अल्वारू और राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास को ईमेल के जरिये अवगत करवाया है। उन्होंने प्रेस बयान में कहा कि यह चुनाव युवाओं को राजनीति से जोड़ने और अपनी आवाज निष्पक्षता से रखने का एक माध्यम होता है।


इस चुनाव में कोई भी युवा जिसकी आयु 18 से 35 वर्ष तक की हो, स्वतंत्र रूप से चुनाव में भाग ले सकता था। लेकिन, चुनावी प्रक्रिया अब जी का जंजाल बन चुकी है। दिशा-निर्देश स्पष्ट ही नहीं हैं। पहले यह कहा गया कि सबके लिए बराबर का मौका है जिसमें कोई भी भाग ले सकता है। परीक्षा का नामांकन शुल्क भी तय किया गया जो न्यायसंगत नहीं है। बेरोजगार युवाओं से 6-7 हजार लिया जाना जायज नहीं है। बावजूद इसके युवाओं ने इच्छानुसार प्रकिया में भाग लिया। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रक्रिया में पहले युवाओं के आवेदन स्वीकार किया गया लेकिन बाद में होल्ड कर दिया गया। अब इनको बताया गया कि प्रदेश पदाधिकारी चुनाव नहीं लड़ सकते हैं। इस वजह से युवा ठगा सा महसूस कर रहा है। उन्होंने कहा कि अगर नेताओं के कुछ चहेतों से चुनाव लड़ाना था तो ये बात पहले ही बता देनी चाहिए थी। चुनाव के नियम और शर्तें पहले ही लागू की जानी चाहिए थी। प्रदेश युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए 18 नामांकन प्राप्त हुए हैं। इनमें से तीन को रिजेक्ट और दो को अंडर रिव्यू रखा गया है। इस प्रकार प्रदेश महासचिव पद के लिए 57 आवेदन हुए। इनमें से 31 को स्वीकार किया गया और बाकी 26 को ऑन होल्ड रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed