फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   pwd stop soling work, warn constructer

दिन में सड़क पर डाली सोलिंग, सुबह उखाड़ दी

Thu, 09 Jul 2020 07:30 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2020 07:30 PM IST
विज्ञापन
pwd stop soling work, warn constructer
मृदुल चौक पर सड़क निर्माण कार्य में लगी मशीनरी। - फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। जिला मुख्यालय हमीरपुर के अंतर्गत शहीद कैप्टन मृदुल शर्मा चौक पर सड़क के विस्तारीकरण का कार्य चल रहा है। बुधवार दिन में इस सड़क को चौड़ा किया, लेकिन वीरवार सुबह ही इस सड़क को उखाड़ दिया गया। लोक निर्माण विभाग ने नियमों के तहत निर्माण कार्य न करने पर यह कार्रवाई की है। विभाग ने जो साइज सोलिंग का बताया था, संबंधित ठेकेदार ने उसकी जगह उससे काफी छोटे साइज की सोलिंग सड़क पर बिछा दी। जिसके चलते लोनिवि ने इस सोलिंग को हटाकर उसकी जगह टेंडर नियमों के तहत बताई सोलिंग ही डालने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

लोनिवि के निर्देशों के बाद संबंधित ठेकेदार ने वीरवार को सुबह ही लेबर और जेसीबी लगाकर सोलिंग को सड़क से उखाड़ा और उसे टिप्पर में भरकर ले गए। जिसके बाद यहां पर नई सोलिंग बिछाई गई। शहीद कैप्टन मृदुल शर्मा चौक पर अणु पंचायत, प्रतापनगर और सुजानपुर व अवाहदेवी के लिए संपर्क मार्ग है। यह चौक काफी संकरा था। लोनिवि, आईपीएच, जिला न्यायालय समेत कई कार्यालय इसी मार्ग पर हैं। जिसके चलते इस चौक को चौड़ा करने का प्लान तैयार किया गया था। उधर, लोनिवि के अधिशासी अभियंता विवेक शर्मा ने कहा कि शहीद मृदुल चौक पर ठेकेदार ने गलती से हलके साइज की सोलिंग बिछा दी थी। जिसे हटाकर उसकी जगह नई सोलिंग डालने के निर्देश दिए गए हैं। इस चौक पर सड़क का विस्तार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed