फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   PWD removing street vendors from Hamirpur city, nagar parishad approved to open

शहर में सड़क किनारे लगी रेहडिय़ों को लेकर मचा विवाद

Thu, 25 Nov 2021 10:36 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Nov 2021 10:36 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला मुख्यालय हमीरपुर में सड़क किनारे लग रही रेहड़ियों के मुद्दे पर लोक निर्माण विभाग और नगर परिषद हमीरपुर आमने-सामने हैं। नगर परिषद पर शहर में नई रेहड़ियां लगाने की मंजूरी देकर अतिक्रमण को बढ़ावा देने के आरोप हैं। लोक निर्माण विभाग ने इस मामले की शिकायत जिला प्रशासन से की है।
विज्ञापन

उच्च न्यायालय ने सभी जिलों में अतिक्रमण पर सख्त कार्रवाई के आदेश दिए हैं। इस पर लोक निर्माण विभाग ने हमीरपुर में जगह-जगह अतिक्रमण हटाया। विभाग के अतिक्रमण हटाओ अभियान में नगर परिषद ने नई रेहडिय़ों की मंजूरी देकर खलल डाल दिया है। गांधी चौक हमीरपुर और लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता कार्यालय को जाने वाले मार्ग और ट्राला यूनियन के नजदीक एक नई रेहड़ी लगाई गई है।
विज्ञापन

लोनिवि ने गत दिवस इस रेहड़ी को हटाने की प्रक्रिया शुरू की तो रेहड़ी धारक ने उन्हें नगर परिषद की ओर से दिया गया स्वीकृति पत्र पेश कर दिया। इस दौरान लोनिवि के अधिकारियों और रेहड़ी धारक के बीच काफी विवाद हुआ। इसके बाद लोनिवि ने इस मामले की शिकायत जिला प्रशासन की है। प्रशासन से उचित कार्रवाई की मांग की। बचत भवन के पास भी सड़क किनारे रेहड़ियां लगी हैं। इन्हें पूर्व में लोनिवि ने हटाया था। वहीं हमीरपुर बाइपास पर भी रेहड़ियों के कारण यातायात बाधित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोनिवि के एक्सईएन विवेक शर्मा ने कहा कि उच्च न्यायालय के आदेशानुसार शहर में अतिक्रमण हटाया जा रहा है। ट्राला यूनियन के पास नगर परिषद ने एक नई रेहड़ी लगवा दी है। इस मामले की शिकायत जिला प्रशासन से की है।

नगर परिषद के अध्यक्ष मनोज मिन्हास ने कहा कि नगर परिषद ने किसी भी व्यक्ति को नई रेहड़ी लगाने की मंजूरी नहीं दी है। ट्राला यूनियन, गांधी चौक और बचत भवन के पास लग रही सभी अवैध रेहड़ियां शीघ्र हटाई जाएंगी। अतिक्रमण किसी भी सूरत में बर्दास्त नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed