फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Put water pipes three feet below the road in a week: Bhardwaj

हफ्ते में पानी के पाइप सड़क से तीन फुट नीचे डालें : भारद्वाज

Wed, 11 Dec 2024 02:41 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Wed, 11 Dec 2024 02:41 AM IST
विज्ञापन
भोरंज (हमीरपुर)। बस्सी से वाया भरेड़ी तताहर सड़क का निर्माण जल्द ही एफडीआर तकनीक से शुरू हो रहा है। 11 किलोमीटर सड़क पर करीब नौ करोड़ 26 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन

निर्माण कार्य शुरू होने से पहले सड़क के बीच आ रहे पानी की पाइप को हटाया जाएगा। लोक निर्माण विभाग और जल शक्ति विभाग के अधिकारियों ने मंगलवार को इस सड़क का संयुक्त निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पाया गया है कि सड़क के बीचोंबीच कई पेजयल पाइपें आ रही हैं। सड़क के काम शुरू होने पर ये पाइप क्षतिग्रस्त हो सकते हैं।
विज्ञापन

दोनों ही अधिकारियों ने निर्देश दिए हैं कि एक सप्ताह के भीतर पानी के पाइप को सड़क से लगभग तीन फुट नीचे डाला जाए। जब सड़क का काम शुरू होगा तो लोगों को पानी की समस्या से जूझना न पड़े। वहीं, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता केके भारद्वाज ने कहा कि सड़क के बीच व साथ में कई पेयजल पाइप हैं। कुछ निजी नलों के पाइप भी हैं। इन पाइप को सड़क से करीब तीन फुट नीचे डाल दिया जाए। उन्होंने कहा कि जब सड़क का निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा, तो उस समय पाइप क्षतिग्रस्त होने से बच जाएंगे। उन्होंने कहा कि यदि इस दौरान पाइपें क्षतिग्रस्त होती हैं तो इसकी जिम्मेदारी लोक निर्माण विभाग की नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed