{"_id":"661fb5c3be1c0906e205f051","slug":"punjabs-gama-wrestler-wins-jol-chhinj-competition-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-125853-2024-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: पंजाब के गामा पहलवान ने जीती जोल छिंज प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: पंजाब के गामा पहलवान ने जीती जोल छिंज प्रतियोगिता
Thu, 18 Apr 2024 05:10 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Thu, 18 Apr 2024 05:10 AM IST
विज्ञापन
जोल छिज में बडी माली के विजेता को गामा पहनावान को 31000 रूपए व गुर्ज देते आयोजक
जाहू (हमीरपुर)। भोरंज उप मंडल की धमरोल पंचायत के जोल में हुई छिंज प्रतियोगिता में हिमाचल, पंजाब और जम्मू कश्मीर के पहलवानों ने अपना दमखम दिखाया। छिंज को देखने के लिए देर शाम तक लोगों की काफी भीड़ रही और लोगों ने खूब आनंद लिया। छोटी माली में चंबा के धमेंद्र पहलवान ने जम्मू के लखनपुर के लक्की पहलवान को शिकस्त दी। विजेता धर्मेंद्र को 6100 रुपये और उपविजेता को 5100 रुपये देकर सम्मानित किया गया।
इसी तरह बड़ी माली की कुश्ती 55 मिनट तक चली। इसमें पंजाब के गामा पहलवान ने चंबा के तालिब का दाव पेंच लगाते हुए पटखनी दी। विजेता गामा पहलवान को 31,000 रुपये के साथ गुर्ज और उप विजेता को 21,000 रुपये के साथ गागर देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर जोल ग्राम सुधार सभा कमेटी के अध्यक्ष कुलदीप चंद, सेवानिवृत्त अधिशासी अभियंता जल शक्ति विभाग सुरेंद्र कुमार, ग्राम सुधार सभा कोहटा के अध्यक्ष गौरव, उप प्रधान दीप चंद, सूबेदार बलवंत सिंह, धर्म चंद शर्मा, रमेश डोगरा, मैहर शिव राम, पवन कुमार, सूबेदार देशराज, पूर्व पंचायत प्रधान अश्वनी कुमार, सूबेदार कश्मीर सिंह, पंचायत प्रतिनिधि मेहर चंद, शेर सिंह, योगराज, घनश्याम दास बलवीर सिंह, प्रेम कमल, चतर सिंह, मनजीत सिंह डोगरा, ध्यान सिंह, कमल, सुरेश कुमार, जय सिंह व अन्य उपस्थित रहे।