फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Public Works Department started filling the potholes on National Highway-88

Hamirpur (Himachal) News: नेशनल हाईवे-88 पर पड़े गड्ढों को भरने लगा लोक निर्माण विभाग

Sat, 07 Oct 2023 01:06 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Oct 2023 01:06 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। नेशनल हाईवे-88 पर नादौन से लेकर उखली तक पड़े गड्ढों को दुरुस्त करने का कार्य लोक निर्माण विभाग ने शुरू कर दिया है। राष्ट्रीय राजमार्ग पर गड्ढे पड़े होने से यात्रियों और वाहन चालकों को परेशानी हो रही थी। अमर उजाला ने 19 सितंबर के अंक में इस मामले को प्रमुखता से उठाया था। इससे राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग हरकत में आया। अब विभाग ने एनएच पर पड़े गड्ढों को भरने का कार्य शुरू कर दिया है।
विज्ञापन



इससे एनएच पर आवागमन करने वाले लोगों को राहत मिलेगी। नेशनल हाईवे 88 पर बरसात के दौरान इतने ज्यादा गड्ढे हो गए थे कि छोटे वाहनों के टायर तक इनमें फंस जा रहे थे। इससे जहां यात्रियों को परेशानी हो रही थी वहीं वाहन मालिकों को भी गाड़ी के कलपुर्जे टूटने की वजह से नुकसान उठाना पड़ रहा था। एचएच-88 पर नादौन से लेकर उखली तक गड्ढे ही गड्ढे पड़े हुए थे। लोक निर्माण विभाग ने खबर छपते ही सड़क मार्ग पर पैचवर्क शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

इस बारे में लोक निर्माण विभाग के एनएच विंग के एक्सईएन हरिराम ने बताया कि बरसात का मौसम होने से पैचवर्क में दिक्कत आ रही थी, लेकिन जैसे ही बारिश थमी एनएच-88 पर पैचवर्क का कार्य शुरू करवा दिया गया है। अब वाहन चालकों और यात्रियों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed