Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Public Works Department made footpath with 20 lakhs, people broke it in the dark of night

Hamirpur (Himachal) News: लोक निर्माण विभाग ने 20 लाख से बनाया फुटपाथ, लोगों ने रात के अंधेरे में तोड़ा

Tue, 09 May 2023 12:27 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 09 May 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। कांग्रेस पूर्व सैनिक विंग के जिला अध्यक्ष चेतन लखनपाल के घर से देवपॉल चौक हमीरपुर तक निर्मित फुटपाथ को कुछ लोगों ने रात के अंधेरे में भारी मशीनों का प्रयोग कर तोड़ दिया है। इस मार्ग पर तीन जगह पर तोड़े गए फुटपाथ से लोक निर्माण को भारी नुकसान हुआ है। नुकसान की सूचना मिलते ही विभाग के अधीक्षण अभियंता ने अधीशासी अभियंता से इस मामले में रिपोर्ट तलब की है।
विज्ञापन


फील्ड से रिपोर्ट मिलने के बाद सदर पुलिस थाना में आरोपी लोगों के खिलाफ सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के आरोप में मामला दर्ज किया जाएगा। दो साल पहले तत्कालीन उपायुक्त हमीरपुर हरिकेश मीणा के निर्देश पर शहर में फुटपाथ निर्माण का कार्य शुरू हुआ था। जिस फुटपाथ को तोड़ा गया है, उस पर विभाग ने करीब बीस लाख रुपये की राशि खर्च की थी। पक्की निकासी नालियों पर स्लैब और टाइलें डालकर फुटपाथ का सौंदर्यीकरण किया गया था। लेकिन रविवार रात को जिस तरह से फुटपाथ को तोड़ा गया है, इससे शहर में पुलिस गश्त पर भी सवाल उठ रहे हैं। क्योंकि सड़क से पेयजल पाइप और टेलीफोन केबल के लिए खोदाई के लिए भी लोक निर्माण विभाग से पूर्व में अनुमति लेनी पड़ती है। इसके लिए बकायदा नुकसान की एवज में मुआवजा देना पड़ता है। मुआवजा के भुगतान के बाद ही सड़क को खोदने की अनुमति मिलती है। लेकिन हमीरपुर में जिस तरह से फुटपाथ को तीन अलग-अलग जगहों पर तोड़ा गया है, उससे लगता है कि लोगों में पुलिस और विभागीय कार्रवाई का खौफ नहीं रहा है। लोक निर्माण हमीरपुर के एक्सईन ई. दीपक कपिल ने कहा कि फुटपाथ तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

जिला प्रशासन और लोक निर्माण करे कार्रवाई : मिन्हास
हमीरपुर। नगर परिषद हमीरपुर के तहत जिला प्रशासन के निर्देश पर लोक निर्माण ने राहगीरों के चलने-फिरने के लिए फुटपाथ का निर्माण किया है। लेकिन अब रात के अंधेरे में कुछ लोग फुटपाथ को नुकसान पहुंचा रहे हैं। जिला प्रशासन को संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मनोज कुमार मिन्हास, अध्यक्ष नगर परिषद हमीरपुर


शहर में लोक निर्माण विभाग ने राहगीरों की सुविधा के लिए टाइल युक्त फुटपाथ बनाया है। लेकिन सूचना मिली है कि रविवार को छुट्टी के दिन किसी ने फुटपाथ को तोड़ाकर अपने भवन के लिए रास्ते बना लिए हैं। इस बारे में एक्सईएन हमीरपुर से रिपोर्ट मांगी गई है। सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के मामले में जल्द सख्त कार्रवाई होगी।

-ई. विजय चौधरी, अधीक्षण अभियंता, लोनिवि हमीरपुर।
अधिकारियों को आंखें दिखा रहे दुकानदार
हमीरपुर। लोक निर्माण विभाग के अधीशासी अभियंता ई. विवेक शर्मा ने कहा कि शहर में फुटपाथ के दौरान कुछ दुकानदारों ने भारी विरोध किया था। लेकिन राहगीरों की सुविधा के लिए तब जिला प्रशासन ने विरोध के बावजूद पहले सरकारी भूमि की निशानदेही करवाई और इसके बाद खूबसूरत फुटपाथ का निर्माण करवाया। विवेक शर्मा ने कहा कि शहर में विभाग के अधिकारी जब गुजरते हैं तो विरोध करने वाले दुकानदार आंखें दिखाते हैं। कई बार यह लोग पीठ पीछे अपशब्द भी बोलते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed