{"_id":"6a0628aa407465ef2109f1d8","slug":"protest-raised-over-the-low-height-of-the-pulley-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-193666-2026-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: पुली की ऊंचाई कम होने पर जताया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: पुली की ऊंचाई कम होने पर जताया विरोध
Fri, 15 May 2026 01:25 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Fri, 15 May 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
नेरी जोलसप्पड़ सड़क पर निर्माणाधीन पुली की कम ऊंचाई पर विरोध जताते ग्रामीण। संवाद
- फोटो : 1
रंगस(हमीरपुर)। उपमंडल नादौन के अंतर्गत नेरी-जोलसप्पड़ सड़क पर निर्माणाधीन पुली की कम ऊंचाई को लेकर ग्रामीणों ने विरोध जताया है। वीरवार को क्षेत्रवासी निर्माण स्थल पर एकत्रित हुए और लोक निर्माण विभाग से पुली की ऊंचाई बढ़ाने की मांग की।
ग्रामीणों कप्तान देश राज शर्मा, संजू, तेजू, रमेश आदि ने बताया कि विभाग द्वारा पुली की ऊंचाई कम रखी जा रही है, जिससे बरसात के दौरान पानी के बहाव से आसपास की जमीन और सड़क को नुकसान होने की आशंका है। उनका कहना है कि पुली की ऊंचाई बढ़ाने से सड़क का स्तर भी बढ़ेगा, जिससे चढ़ाई भी कम हो जाएगी।
ग्रामीणों ने कहा कि इस समस्या को पहले भी विभाग के समक्ष रखा गया था, लेकिन अभी तक कोई समाधान नहीं हो सका है। उन्होंने विभाग से जल्द और शांतिपूर्ण तरीके से समस्या का समाधान करने की मांग की है।
विज्ञापन
वहीं, एसडीएम नादौन निशांत शर्मा ने बताया कि संबंधित विभाग को मामले के समाधान के निर्देश दिए जाएंगे, ताकि ग्रामीणों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।