फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Proposal for six new polling stations in Bhoranj assembly constituency: SDM

भोरंज विधानसभा क्षेत्र में छह नए मतदान केंद्रों के लिए प्रस्ताव : एसडीएम

Fri, 08 Aug 2025 12:47 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Fri, 08 Aug 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
भोरंज(हमीरपुर)। विधानसभा क्षेत्र 36-भोरंज में 6 नए मतदान केंद्रों का प्रस्ताव है। क्षेत्र के मतदान केंद्रों के पुनर्गठन के संबंध में वीरवार को मिनी सचिवालय में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की गई।
विज्ञापन

यह जानकारी एसडीएम एवं भोरंज विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी शशिपाल शर्मा ने दी। उन्होंने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार प्रत्येक मतदान केंद्र पर अधिकतम 1200 मतदाता होने चाहिएं। आयोग द्वारा निर्धारित इस संख्या के अनुसार भोरंज विधानसभा क्षेत्र में छह नए मतदान केंद्रों का सृजन आवश्यक हो गया है।
विज्ञापन

इन छह नए मतदान केंद्रों में मतदान केंद्र संख्या-23 जौह, मतदान केंद्र संख्या-63 नगरोटा, मतदान केंद्र संख्या-71 धमरोल, मतदान केंद्र-79 भलवाणी, मतदान केंद्र-84 मुंडखर और मतदान केंद्र-91 भकेड़ा शामिल हैं। बैठक में उपस्थित सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने नए मतदान केंद्रों के इन प्रस्तावों पर सहमति व्यक्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की ओर से विजय बनयाल, भारतीय जनता पार्टी से अशोक ठाकुर, बहुजन समाज पार्टी से जरनैल सिंह, आम आदमी पार्टी से डॉ. सुमित पुन्याल, तहसीलदार डॉ. आशीष शर्मा, नायब तहसीलदार रवि कुमार और संबंधित बूथ लेवल अधिकारी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed