{"_id":"69f891295ab7b7ce6b068c3e","slug":"promotion-of-technical-education-in-government-schools-expansion-of-iti-innovation-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-192392-2026-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: सरकारी स्कूलों में तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा, आईटीआई इनोवेशन का होगा विस्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: सरकारी स्कूलों में तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा, आईटीआई इनोवेशन का होगा विस्तार
Tue, 05 May 2026 05:58 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Tue, 05 May 2026 05:58 AM IST
विज्ञापन
खास खबर
21 वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों में मिलेंगे कंप्यूटर और अन्य उपकरण, डिजिटल लर्निंग को मिलेगी नई रफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। जिले के सरकारी स्कूलों में अब तकनीकी शिक्षा को और मजबूत किया जाएगा। आईटीआई इनोवेशन पहल के तहत 21 वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों में कंप्यूटर उपकरण वितरित किए जाएंगे, जिससे विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक से जोड़ने की दिशा में बड़ा कदम उठाया जा रहा है।
इस योजना का मुख्य उद्देश्य छात्रों को शुरुआती स्तर से ही कंप्यूटर और डिजिटल तकनीक का ज्ञान देना है, ताकि वे भविष्य की प्रतिस्पर्धात्मक दुनिया के लिए तैयार हो सकें। पहले चरण में नादौन और गलोड़ शिक्षा खंडों के स्कूलों का चयन किया गया है, जहां यह पहल शुरू की जाएगी।
इन स्कूलों में डेस्कटॉप कंप्यूटर, मॉनिटर, कीबोर्ड, माउस, प्रोजेक्टर और अन्य डिजिटल लर्निंग संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे। उपकरणों की स्थापना के बाद अन्य शिक्षा खंडों में भी इस योजना का विस्तार किया जाएगा। विद्यार्थियों को अब पारंपरिक पढ़ाई के साथ-साथ कंप्यूटर के माध्यम से कोडिंग, बुनियादी कंप्यूटर ज्ञान और व्यावसायिक कौशलों की जानकारी भी दी जाएगी। इससे न केवल उनकी डिजिटल साक्षरता बढ़ेगी, बल्कि वे तकनीकी क्षेत्रों में करियर बनाने के लिए भी प्रेरित होंगे।
विज्ञापन
योजना के तहत स्कूलों में कंप्यूटर लैब स्थापित की जाएंगी, जहां नियमित कक्षाएं संचालित होंगी। इसके लिए शिक्षकों को विशेष प्रशिक्षण भी दिया जाएगा, ताकि वे आधुनिक तकनीक का प्रभावी उपयोग कर सकें।
कोट:
आईटीआई इनोवेशन के तहत प्रथम चरण में 21 स्कूलों का चयन किया गया है। विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए कंप्यूटर उपकरण प्रदान किए जा रहे हैं, ताकि उन्हें किताबों के साथ कंप्यूटर आधारित ज्ञान भी मिल सके। तन्मय, जिला प्रभारी, भारती एयरटेल फाउंडेशन