फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   prize distribution of sheetal model school

रंगीलो म्हारो ढोलना... पर मचाया धमाल

Mon, 04 Jan 2016 10:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Mon, 04 Jan 2016 10:29 PM IST
विज्ञापन
prize distribution of sheetal model school
शीतल मॉडल पब्लिक वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पट्टा ने 32वां वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मनाया। शुभारंभ सरस्वती वंदना से हुआ। मुख्यातिथि रणजीत सिंह कौंडल सेवानिवृत्त आबकारी एवं कराधान अधिकारी रहे।
विज्ञापन


उन्होंने बच्चों को पढ़ाई के साथ अन्य गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। स्कूल प्रबंधक शक्ति चंद शर्मा ने उनका स्वागत किया और स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी।
विज्ञापन


वार्षिक समारोह में कई कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। डीजे की धुनों पर छात्रों ने मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। चौथी कक्षा के छात्रों ने रैंप पर खूब जलवे बिखेरे।
विज्ञापन
विज्ञापन


फैंसी ड्रेस में एलकेजी व यूकेजी के बच्चों ने सबका मन मोह लिया। देश मेरा रंगीला, कर चले हम फिदा जान ए तन साथियो... ने सबको भावुक कर दिया।

इसके बाद छात्रों ने रंगीलो म्हारो ढोलणा... पर जमकर नृत्य किया। हरियाणवी सांग मेरा अस्सी कली का लहंगा, भंगड़ा, नाटी प्रस्तुति की। इस दौरान मुख्यातिथि ने मेधावी छात्रों को मेरिट प्रमाणपत्र प्रदान किए।

उन्होंने 170 छात्र-छात्राओं को प्रमाणपत्र वितरित किए। स्कूल के प्रबंध निदेशक शक्ति चंद ने समारोह में उपस्थित सभी को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed