{"_id":"68d2f8c3c251a41420097740","slug":"private-schools-are-not-showing-interest-in-ek-ped-maa-ke-naam-campaign-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-167690-2025-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: निजी स्कूल ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान में नहीं दिखा रहे दिलचस्पी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: निजी स्कूल ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान में नहीं दिखा रहे दिलचस्पी
Wed, 24 Sep 2025 01:15 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Wed, 24 Sep 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। एक पेड़ मां के नाम अभियान में जिले के निजी स्कूल पौधरोपण कार्यक्रम में दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं।
सरकारी स्कूलों की अपेक्षा महज 20 फीसदी निजी स्कूलों ने ही कार्यक्रम में भाग लिया है। वहीं, शेष 80 फीसदी स्कूलों में एक भी कार्यक्रम नहीं हुआ है। ऐसे में शिक्षा निदेशालय की ओर से जिले को दिया गया 63 हजार पौधरोपण का लक्ष्य पूरा नहीं हो पा रहा है। उच्चत्तर शिक्षा विभाग हमीरपुर ने स्कूल प्रमुखों से पौधरोपण कार्यक्रम में शत-प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की है। निर्देशों के बाद भी अब कार्यक्रम आयोजित न करने वाले स्कूल प्रमुखों को कारण बताओ नोटिस जारी किए जाएंगे।
नोटिस में स्कूल प्रमुखों को पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित न करने का कारण स्पष्ट करना होगा। कारण स्पष्ट न करने पर स्कूलों की सूची निदेशालय को भेजी जाएगी।
प्रदेश सरकार व शिक्षा विभाग की ओर से एक पेड़ मां के नाम अभियान के निजी और सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों की संख्या के अनुसार बैग फ्री वाले दिन फलदार व औषधीय पौधे रोपित करने के निर्देश दिए हैं, ताकि स्कूल स्तर पर विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया जा सके। निर्देशों में शिक्षकों को स्कूल में जगह कम या न होने पर वन विभाग, पंचायत व अन्य खाली भूमि का प्रयोग करने के लिए कहा गया है।
वहीं, निर्देशों के बाद भी स्कूल प्रमुख पौधरोपण कार्यक्रम में लगातार देरी कर रहे हैं। इससे जिले में निर्धारित पौधरोपण का आंकड़ा कम होता जा रहा है।