फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Private schools are careless, path of innovation becomes difficult

Hamirpur (Himachal) News: निजी स्कूल लापरवाह, मुश्किल हुई नवाचार की राह

Wed, 09 Oct 2024 09:38 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Wed, 09 Oct 2024 09:38 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी माने जाने वाले हमीरपुर जिले के निजी स्कूलों की उदासीनता एक चिंता का विषय बनती जा रही है। सरकारी स्कूल जहां बच्चों में नवाचार और आविष्कारक सोच को बढ़ावा देने के लिए तत्परता दिखा रहे हैं, वहीं निजी स्कूलों की भागीदारी निराशाजनक है।
विज्ञापन


विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की इंस्पायर अवार्ड मानक योजना के तहत जिले के 167 पात्र निजी स्कूलों में से केवल 53 स्कूलों ने ही अब तक ऑनलाइन आवेदन किया है। शेष 114 निजी स्कूलों ने इसमें भाग लेने की रुचि नहीं दिखाई है। इससे निजी स्कूलों की लापरवाही और नवाचार के प्रति उनकी उदासीनता उजागर हो रही है।
विज्ञापन



युवा सोच को नई उड़ान देने के मकसद से विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग ने इंस्पायर अवार्ड की शुरुआत की है। छठी से दसवीं तक के विद्यालयों के बच्चों से मौलिक विचारों और रोजमर्रा की समस्याओं को सुलझाने वाले आइडिया लिए जाने हैं। इसमें जिन बच्चों का आइडिया चयनित होगा, उसे 10 हजार रुपये दिए जाएंगे और इन रुपयों से आइडिया पर मॉडल बनाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन





सरकारी स्कूलों की बेहतर भागीदारी

इंस्पायर अवार्ड मानक योजना में जिले के 272 पात्र सरकारी स्कूलों में से 219 ने अब तक ऑनलाइन आवेदन किया है। इससे यह साबित करता है कि सरकारी स्कूल नवाचारी सोच और विज्ञान की दिशा में छात्रों को प्रोत्साहित करने के लिए गंभीर हैं। हालांकि, 53 सरकारी स्कूल भी अभी तक आवेदन करने में विफल रहे हैं, लेकिन उनकी संख्या निजी स्कूलों की तुलना में बहुत कम है। इस वर्ष इंस्पायर अवार्ड योजना के तहत आवेदन संख्या पिछले वर्ष की तुलना में बढ़ी है। पिछले वर्ष 782 आवेदन प्राप्त हुए थे, इस बार अब तक 917 आवेदन दर्ज किए जा चुके हैं। इसके बावजूद निजी स्कूलों की भागीदारी बहुत कम है।
15 अक्तूबर तक किया जा सकता है आवेदन
प्रारंभिक शिक्षा विभाग हमीरपुर के उपनिदेशक अशोक कुमार ने कहा कि इंस्पायर अवार्ड योजना के तहत अब तक 917 ऑनलाइन आवेदन हुए हैं। विद्यार्थी 15 अक्तूबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। सरकारी स्कूलों की भांति निजी स्कूलों को भी इंस्पायर अवार्ड योजना के तहत अपनी अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए।









प्रतिभावान विद्यार्थियों को मिलता है राष्ट्रीय मंच



इंस्पायर अवार्ड मानक विद्यार्थियों में नवाचार को प्रोत्साहित के लिए एक अभिनव योजना है। इसमें पुरस्कार के साथ-साथ राष्ट्रीय स्तर के लिए चयनित प्रतिभागियों के मॉडल को आईआईटी और एनटीए जैसे संस्थानों के तकनीकी सहयोग और मार्गदर्शन में राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में प्रदर्शित किया जाता है। यह कार्यक्रम स्कूलों के सृजनात्मक सोच वाले प्रतिभावान विद्यार्थियों मंच प्रदान करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed