फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Private lab closed for 11 days, test

ग्यारह दिन से निजी कंपनी की लैब बंद, मरीज यहां-वहां भटक रहे

Wed, 01 Jun 2022 11:00 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jun 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
Private lab closed for 11 days, test
हमीरपुर मेडिकल कॉलेज में लैब टेस्ट के लिए उमड़ी लोगों की भीड़ - फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल हमीरपुर में एसआर लैब कंपनी का करार समाप्त होने के 11 दिन बाद भी नई लैब शुरू नहीं हो पाई है। इस कारण मरीजों को सैंपल टेस्ट के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है।
विज्ञापन

खासकर हेल्थ कार्ड धारकों को परेशानी पेश आ रही है। क्योंकि स्वास्थ्य कार्ड धारकों के सारे टेस्ट निशुल्क होते हैं, लेकिन वर्तमान में उन्हें निजी लैब में अपनी जेब ढीली करनी पड़ रही है। अस्पताल प्रबंधन लगातार लैब को आज या कल शुरू करने की बात कर रहा है, लेकिन इन आश्वासनों से मरीजों का मर्ज कम होता नहीं दिख रहा।
विज्ञापन

बुधवार मरीजों को दिन भर लाइनों में खड़े होकर अस्पताल की सरकारी लैब में टेस्ट करवाने के लिए इंतजार करना पड़ा। हालांकि अस्पताल की लैब में टेस्ट हो रहे हैं, ताकि मरीजों को 24 घंटे टेस्ट सुविधा प्रदान की जा सकें। लेकिन कम स्टाफ के चलते यहां मरीजों को कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पुरानी सरकारी लैब के बाहर मरीजों के बैठने के लिए उचित सुविधा तक नहीं है। इसके चलते मरीजों को अस्पताल की सीढ़ियों पर बैठना पड़ रहा है। खाली पेट होने वाले टेस्ट के लिए डेढ़ से दो घंटे तक इंतजार करना पड़ रहा है। यहां आए मरीजों सुरजीत पठानिया, विवेक शर्मा, राज कुमार, शकुंतला देवी, सुमन और अशोक ठाकुर ने बताया कि नई लैब शुरू न होने से उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सरकारी लैब पर दिनभर मरीजों की भारी भीड़ होने के कारण कई घंटे इंतजार करना पड़ रहा है। नई लैब पुराने एसआर लैब काउंटर पर स्थापित होगी। टेस्ट के सैंपल वैन के माध्यम से रिपोर्ट के लिए चंडीगढ़ भेजे जाएंगे। इस संबंध में मेडिकल कॉलेज के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रमेश चौहान ने कहा कि निजी कंपनी के प्रबंधक से बात की गई है। उन्होंने शीघ्र लैब सुविधा शुरू करने की बात की है, लेकिन अभी तक शुरू नहीं हुई। फिलहाल सरकारी लैब में ही मरीजों के टेस्ट करवाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed