{"_id":"66c1fea936ef4d24a0011ad1","slug":"principal-promotion-quota-should-be-based-on-numbers-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-133823-2024-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: संख्या के आधार पर हो प्रधानाचार्य पदोन्नति कोटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: संख्या के आधार पर हो प्रधानाचार्य पदोन्नति कोटा
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश स्कूल प्रवक्ता संघ ने सीएम सुक्खू को सौंपा मांग पत्र
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश स्कूल प्रवक्ता संघ का प्रतिनिधिमंडल राज्य महासचिव संजीव ठाकुर की अध्यक्षता में हमीरपुर में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से मिला। संघ पदाधिकारियों ने समस्याओं और मांगों से मुख्यमंत्री को अवगत करवाया। संघ के पदाधिकारियों ने इस दौरान मुख्य रूप से दो मांगों पर चर्चा की है। प्रवक्ताओं की प्रधानाचार्य पद के लिए पदोन्नति का कोटा बढ़ाने की मांग दोहराई गई है। प्रधानाचार्य की पदोन्नति के लिए आरएंडपी रुल्स में दो कैडर हैं। स्कूल प्रवक्ता 25 वर्षों से प्रमोशन का इंतजार कर रहे हैं जबकि दूसरा कैडर मुख्य अध्यापक 2 वर्ष के बाद तुरंत प्रधानाचार्य बन रहा है। राज्य महासचिव संजीव ठाकुर ने कहा कि इसके पीछे का कारण प्रमोशन कोटा है। लगभग 18000 लोगों के लिए भी 50 प्रतिशत कोटा है और 900 लोगों के लिए भी 50 प्रतिशत कोटा है, जो न्याय संगत नहीं है। प्रवक्ता संघ ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि संख्या के आधार पर यह कोटा निर्धारित किया जाए ताकि स्कूल प्रवक्ताओं को न्याय मिल सके। उन्होंने कहा कि इसके अतिरिक्त संघ ने यह भी मांग उठाई है कि जो लोग लगभग 25 साल से प्रमोशन का इंतजार कर रहे हैं उनके लिए स्कूल प्रधानाचार्य पद के लिए पदोन्नति की सूची शीघ्र जारी की जाए। मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया है कि सरकार इस पर उपयुक्त निर्णय लेगी। 35 प्रवक्ताओं का प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री से मिला है। इसमें मुख्य रूप से जिला हमीरपुर के अध्यक्ष राकेश कुमार व महासचिव गौतम सिंह, इसके अतिरिक्त सुरेश कुमार राज्य उपाध्यक्ष, विश्वेश कुमार, सुनील कुमार और राज्य कार्यकारिणी के सदस्य संतोष राणा, हेमराज वर्मा, अजय कुमार, राजेश चंदेल, डॉ सतीश, सुरेश कुमार जसवीर सिंह आदि पदाधिकारी सम्मिलित रहे।