फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Prince and Divya first in the student section in the 100 meter race

Hamirpur (Himachal) News: 100 मीटर की दौड़ में छात्र वर्ग में प्रिंस और दिव्या प्रथम

Thu, 15 Dec 2022 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 15 Dec 2022 11:58 PM IST
विज्ञापन
Prince and Divya first in the student section in the 100 meter race
सुजानपुर कॉलेज में एथलेटिक मीट में विजेता रहे खिलाड़ियों को सम्मानित करते मुख्यातिथि व अन्य। - फोटो : Hamirpur-HP
सुजानपुर (हमीरपुर)। ठाकुर जगदेव चंद स्मारक राजकीय महाविद्यालय सुजानपुर टीहरा में
विज्ञापन

वीरवार को एथलेटिक मीट प्रतियोगिता करवाई गई। प्रतियोगिता के शुभारंभ पर प्राचार्य डॉ. अजायब सिंह बनयाल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। जबकि, पीटीए अध्यक्ष शशिपाल, उपाध्यक्ष प्रकाश सडयाल विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे। एथलेटिक मीट प्रतियोगिता में छात्र, छात्राओं के लिए 100, 200, 400,1500 मीटर दौड़ लंबी कूद, ऊंची कूद, शॉट पुट, डिस्कस थ्रो और जैवलिन थ्रो प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।
100 मीटर दौड़ में छात्र वर्ग में प्रिंस प्रथम, आयुष द्वितीय, तरुण तृतीय, छात्रा वर्ग में दिव्या प्रथम, रुचिका द्वितीय और तनवी तृतीय स्थान पर रहे। लंबीकूद प्रतियोगिता में छात्र वर्ग में प्रिंस प्रथम, तरुण द्वितीय और रोहित तृतीय, छात्रा वर्ग में दिव्या प्रथम, रुचिका ठाकुर द्वितीय और तनवी तृतीय, ऊंची कूद छात्र वर्ग में समीर प्रथम, कुलदीप द्वितीय, हेमराज तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन

डिस्कस थ्रो छात्र वर्ग में अतुल प्रथम, अमनदीप द्वितीय, कुलदीप तृतीय, छात्रा वर्ग में अंकिता प्रथम, खुशी द्वितीय, रिया तृतीय स्थान पर रहे। प्रतियोगिता महाविद्यालय के खेल विभाग के आचार्य प्रो. संदीप शर्मा के निर्देशन में संपन्न हुई। इस मौके पर उप प्राचार्य डॉ. विभा शर्मा सहित समस्त स्कूल स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed