फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Prime Minister Modi will take the country to new heights in his third term: Dhumal

तीसरे कार्यकाल में देश को नई ऊंचाई पर ले जाएंगे प्रधानमंत्री मोदी : धूमल

Mon, 10 Jun 2024 12:48 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Mon, 10 Jun 2024 12:48 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीसरे कार्यकाल के शपथ ग्रहण समारोह पर समीरपुर में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ शपथ ग्रहण समारोह का लाइव प्रसारण देखा।
विज्ञापन


इस दौरान धूमल ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी का तीसरा कार्यकाल देश को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा। पिछले 10 वर्ष के कार्यकाल में पीएम मोदी ने गरीब, वंचित और असहाय लोगों को सशक्त बनाने का कार्य किया है। उनके नेतृत्व में देश ने आंतरिक और बाह्य सुरक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति की है और  न्यू इंडिया का सपना साकार होता दिख रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने देश को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में उठाए गए प्रधानमंत्री मोदी के कदमों की सराहना की। पूर्व सीएम धूमल ने कहा कि विश्व के कई देशों ने कठिन परिस्थितियों में भारत और पीएम मोदी की ओर उम्मीद भरी नजरों से देखा है। मोदी के दृढ़ नेतृत्व ने वैश्विक मंच पर भारत की प्रतिष्ठा और सम्मान को बढ़ाया है।  संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed