फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Prices of uniforms from nursery to class two increased by ten percent, parents worried

Hamirpur (Himachal) News: दस फीसदी तक बढ़े नर्सरी से जमा दो तक की वर्दी के दाम, अभिभावक हुए परेशान

Wed, 26 Mar 2025 12:30 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Wed, 26 Mar 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
Prices of uniforms from nursery to class two increased by ten percent, parents worried
हमीरपुर बाजार में दुकानों के बाहर सजाई गई स्कूली वर्दियां। संवाद
हमीरपुर। नया शैक्षणिक सत्र के शुरू होने के पहले ही बढ़ते वर्दी, स्टेशनरी, लंच बॉक्स, बोतल, जूतों के दामों ने अभिभावकों की चिंताएं बढ़ा दी हैं।
विज्ञापन

बीते वर्ष के मुकाबले बाजार में इस बार वर्दी की कीमत में भी दस फीसदी की वृद्धि हुई है। हालांकि अभी स्कूलों में दाखिला प्रक्रिया शुरू नहीं हुई है। अभिभावक स्कूलों की ओर से तय दुकानों में वर्दी लेने पहुंच रहे हैं। निजी और सरकारी स्कूलों मेें वर्दीं के अलग-अलग पैटर्न हैं।
कई स्कूलों में वर्दी के साथ एक ट्रैक सूट को भी शामिल किया गया है। इस बार 250 रुपये में मिलने वाली एक कमीज 350 से 500 रुपये तक है। पैंट भी साइज के हिसाब से 30 से 70 रुपये महंगी मिल रही है।
विज्ञापन

अभिभावकों में सुमन कुमारी, रीता, मधु, निकिता, प्रदीप, जसवंत, डिपंल, राजेंद्र आदि ने कहा कि नर्सरी, पहली, दूसरी कक्षा के लिए स्कूल बैग पहले जहां 300 से 600 रुपये में मिल जाता था, अब वही बैग 800-1800 रुपये तक मिलने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्लास्टिक के सामान जैसे बोतल, लंच बॉक्स और पेंसिल बॉक्स आदि में भी पांच से लेकर 15 रुपये तक वृद्धि हुई है। बच्चों के लिए स्टील का अच्छा लंच बॉक्स और बोतल 500 रुपये से कम नहीं है। इसके अलावा जूते भी साइज के हिसाब से 400 से 1200 रुपये तक हैं। वहीं दुकानदारों शाविन चंदेल, अमन, कृष्णा, पंकल बालाजी, रमन कतना आदि ने कहा कि डिमांड के अनुसार इस बार वर्दियों के दामों में बढ़ोतरी हुई है। फैक्ट्रियों से ही सामान महंगे दामों पर मिल रहा है। ब्रांड के अनुसार लंच बॉक्स, बोतल, जूतों आदि के दामों में भी उछाल आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed