{"_id":"6127d4758ebc3e79e10e990b","slug":"prepare-an-action-plan-for-golden-himachal-devshweta-hamirpur-hp-news-sml381713411","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वर्णिम हिमाचल के लिए कार्य योजना तैयार करें अधिकारी : देवश्वेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वर्णिम हिमाचल के लिए कार्य योजना तैयार करें अधिकारी : देवश्वेता
विज्ञापन
हमीरपुर में आजादी के स्वर्ण जयंती समारोह को लेकर आयोजित बैठक में भाग लेते अधिकारी।
- फोटो : Hamirpur-HP
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। उपायुक्त देवश्वेता बनिक ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे हिमाचल प्रदेश के पूर्ण राज्यत्व के स्वर्ण जयंती वर्ष के दौरान आयोजित किए जाने वाले विभिन्न कार्यक्रमों के लिए अपने-अपने विभागों की गतिविधियों की रूपरेखा तैयार करके दो दिन के भीतर जिला प्रशासन को प्रेषित करें। वीरवार को हमीर भवन में स्वर्ण जयंती वर्ष से संबंधित कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक में उपायुक्त ने ये निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि स्वर्ण जयंती के उपलक्ष्य पर प्रदेश में बड़े स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
जिलास्तर पर भी विभिन्न विभागों की ओर से कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं का शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने की दिशा में तेजी से कार्य करें तथा इन योजनाओं के लाभार्थियों की सूची भी तैयार करें। यदि पात्र लोगों को किसी योजना के तहत लाभान्वित करने में बजट की कमी पड़ रही है तो शीघ्र इसे ध्यान में लाएं, ताकि इनके लिए भी धनराशि का प्रावधान किया जा सके।
प्राकृतिक खेती, खुशहाल किसान योजना, मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना, हिमकेयर, सहारा, गृहिणी सुविधा योजना, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना और अन्य महत्वाकांक्षी योजनाओं पर विशेष रूप से फोकस किया जाना चाहिए। इन योजनाओं की जानकारी ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाएं, ताकि अंतिम व्यक्ति तक इन योजनाओं का लाभ पहुंच सके।