फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Preparations begin to run bus to Ayodhya

Hamirpur (Himachal) News: अयोध्या के लिए बस चलाने की तैयारियां शुरू

Tue, 06 Feb 2024 01:24 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Feb 2024 01:24 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। हिमाचल पथ परिवहन निगम डिपो हमीरपुर ने यात्रियों की मांग को ध्यान में रखते हुए अयोध्या के लिए बस चलाने की तैयारी अंतिम चरण में है। डिपो प्रबंधन ने उत्तर प्रदेश रोडवेज से परमिट में समय लेने के लिए प्रबंधन के अधिकारी लखनऊ रवाना कर दिए हैं। अयोध्या के लिए बस चलाने को लेकर हिमाचल से पांच डिपुओं ने परमिट में समय की मांग की है। इनमें हमीरपुर, ऊना, शिमला, नालागढ़ और धर्मशाला शामिल हैं। सभी रूटों के लिए हिमाचल की बसों की समयसारिणी में अंतराल की व्यवस्था भी करवाई जा रही है। जिला हमीरपुर से दिल्ली तक चलने वाले बस रूटों को ही अयोध्या तक बढ़ाने पर विचार किया जा रहा है। इससे डिपो प्रबंधन पर ज्यादा बोझ नहीं पड़ेगा और यात्रियों को वृंदावन तक बस सेवा का लाभ भी मिल जाएगा। एचआरटीसी डिपो हमीरपुर में 32 बसें लंबे रूटों पर चलती हैं जबकि 133 रूटों पर स्थानीय बसों को चलाया जा रहा है। स्थानीय लोगों अशोक कुमार, मुकेश कुमार, पवन कुमार, योगराज, राजकुमार, दौलत राम, विवेक कुमार, प्रवीण कुमार, मनोज कुमार और सुशील कुमार का कहना है कि अयोध्या में रामलला के दर्शन के लिए वे काफी समय से मांग कर रहे थे जो अब जल्द ही पूरी होने वाली है। इससे यात्रियों को टैक्सियों को महंगे दामों पर सफर करके रामलला ने दर्शन के लिए नहीं जाना पड़ेगा और भक्तों को आने-जाने की सुविधा रहेगी।
विज्ञापन

पथ परिवहन निगम के डिविजनल प्रबंधक अवतार सिंह कंवर ने बताया कि हमीरपुर डिपो प्रबंधन ने अयोध्या के लिए बस रूट का विस्तार करने की योजना बनाई हुई है। इससे यात्रियों को राम लला के दर्शन करने में सुविधा रहेगी।

इसी झोपड़ी के पास पीटा गया था मृतक सोमसरन    संवाद

इसी झोपड़ी के पास पीटा गया था मृतक सोमसरन    संवाद

इसी झोपड़ी के पास पीटा गया था मृतक सोमसरन    संवाद

इसी झोपड़ी के पास पीटा गया था मृतक सोमसरन    संवाद

इसी झोपड़ी के पास पीटा गया था मृतक सोमसरन    संवाद

इसी झोपड़ी के पास पीटा गया था मृतक सोमसरन    संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed