फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Preparation to take over the under construction medical college

Hamirpur (Himachal) News: निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज को टेकओवर करने की तैयारी

Fri, 25 Oct 2024 01:23 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Oct 2024 01:23 AM IST
विज्ञापन
अधिकारियों ने कॉलेज में पहुंचकर सभी विभागों से बैठक कर लिया तैयारियों का जायजा
विज्ञापन


प्रशासनिक भवन एवं अस्पताल निर्माण में तकनीकी सुधार और व्यवस्था को लेकर की चर्चा

संवाद न्यूज एजेंसी

रंगस (हमीरपुर)। निर्माणाधीन डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज जोलसप्पड़ के प्राचार्य, स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त निदेशक दीप्ति मंढोत्रा ने वीरवार को निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज में पहुंच कर प्रशासनिक भवन एवं अस्पताल की तैयारी का जायजा लिया। वहीं, मेडिकल कॉलेज में कार्यरत सभी विभागों के विभागाध्यक्षों एवं अन्य संबंधित विभागों के साथ प्रशासनिक भवन के सभागार में बैठक का आयोजन कर हरेक पहलू पर विस्तार से चर्चा की।

कॉलेज में कार्यरत सभी विभागों के प्रमुखों ने अपने विभाग की सुविधा अनुसार बैठक में अपने तकनीकी सुझाव दिए। इस पर केंद्रीय लोक निर्माण विभाग एवं निर्माण कार्य में लगी कंपनी ने जल्द ही तकनीकी आधार पर सुधार करने का आश्वासन दिया। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रमेश भारती ने कहा कि यह एक रूटीन मीटिंग थी। प्रशासनिक भवन एवं अस्पताल को टेक ओवर करने से पूर्व लोक निर्माण विभाग की उपस्थिति में एक तरह का अभ्यास भी था और तकनीकी सुझावों पर विस्तार से चर्चा करके उसके आधार पर मौके पर व्यवस्था करने का भी एक प्रयास है। मेडिकल कॉलेज के अंतर्गत प्रशासनिक भवन एवं अस्पताल का निर्माण कार्य छोटी-मोटी कमियों को छोड़कर लगभग पूरा हो चुका है। शीघ्र ही सरकार आने वाले दिनों में इसका उद्घाटन कभी भी कर सकती है। इस मौके पर मेडिकल कॉलेज की हाल ही में नियुक्त अतिरिक्त निदेशक दीप्ति मंढोत्रा के अलावा डॉ. अनिल वर्मा समेत कॉलेज में कार्यरत विभाग प्रमुख केंद्रीय लोक निर्माण विभाग के अधिकारी व लोक निर्माण विभाग के अतिरिक्त निर्माण कार्य में लगी कंपनी के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed