{"_id":"60c370cc8ebc3ec9505edb07","slug":"preparation-to-run-buses-in-the-district-hamirpur-hp-news-sml3732557124","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में बसें चलाने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में बसें चलाने की तैयारी
विज्ञापन
हमीरपुर। हिमाचल पथ परिवहन निगम हमीरपुर डिपो ने सरकार के निर्णय के बाद लोकल रूटों पर बसें चलाने की तैयारी कर ली है। सोमवार से डिपो से जिले के प्रत्येक रूट पर कम से कम एक बस भेजी जाएगी। सोमवार को फिलहाल कम ही बसें रूटों पर भेजी जाएंगी। जिनकी सूची शनिवार तक बनेगी। निगम प्रबंधन बस को रूट पर भेजने से पहले सैनिटाइज करेगा और जैसे ही बस रूट से वापस आएगी, तब भी उसे सैनिटाइज किया जाएगा।
डिपो से कुल 186 रूटों पर बसें चलती हैं, लेकिन कोरोना के कारण बीते सवा साल से अधिकतर रूट बंद ही रहते थे। अब दोबारा सोमवार से पहले चरण में करीब तीन दर्जन रूटों के शुरू होने के कयास लगाए जा रहे हैं। शनिवार को ही स्थिति स्पष्ट होगी कि डिपो के कितने रूटों पर बसें चलेंगी। आरएम विवेक लखनपाल ने कहा कि कितने रूट चलने हैं, इस बारे में शनिवार को निर्णय लिया जाएगा। उधर, निजी बस ऑपरेटर भी शनिवार को वर्चुअल मीटिंग कर बसें चलाने के बारे में निर्णय लेंगे। निजी बस ऑपरेटर यूनियन हमीरपुर के महासचिव वीरेंद्र ने कहा कि शनिवार को प्रदेश निजी बस ऑपरेटर्स यूनियन की बैठक के बाद ही आगामी निर्णय लिया जाएगा।
सरकार का निर्णय सराहनीय : सोनी
व्यापार मंडल हमीरपुर के अध्यक्ष अनिल सोनी ने कहा कि सवा साल से हानि झेल रहे कारोबारियों को नौ से पांच बजे तक दुकानें खुलने से कुछ लाभ होगा। दुकानें खोलने का समय बढ़ाने के लिए उन्होंने प्रदेश सरकार का आभार जताया है। उन्हेांने कहा कि कोरोना नियमों का पालन कर सभी दुकानदार और कारोबारी अपने उत्पाद बेचें।