फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Pregnant woman dies, family members create ruckus in private hospital till late night

Hamirpur (Himachal) News: प्रसूता महिला की मौत, परिजनों का निजी अस्पताल में देर रात तक हंगामा

Sat, 26 Jul 2025 12:42 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sat, 26 Jul 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
Pregnant woman dies, family members create ruckus in private hospital till late night
निजी अस्पताल में प्रसूता महिला की मौत के बाद विरोध करते परिजन। स्रोत: जागरूक पाठक
हमीरपुर। सदर थाना के तहत जिला मुख्यालय स्थित निजी अस्पताल में प्रसूता महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। महिला की मौत पर परिजनों ने चिकित्सकों पर ऑपरेशन के दौरान लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

परिजनों ने अस्पताल में देर रात तक खूब हंगामा किया। मामले में सूचना मिलते ही एसएचओ सदर यादेश ठाकुर सहित अन्य पुलिस कर्मी भी मौके पर पहुंचे और मामला शांत करवाने का प्रयास करते रहे। हालांकि देर रात तक मृतक महिला के पति, सास और देवर शव को निजी अस्पताल से बाहर न निकालने पर अड़े रहे।
विज्ञापन

महिला की पहचान चमनेड़ की लता देवी के रूप में हुई है। घटना शुक्रवार दोपहर की है। पति सोमनाथ का कहना है कि नौ माह की गर्भवती पत्नी को सुबह पेट में दर्द हुआ। इसे चेकअप के लिए अस्पताल लाया गया। चिकित्सक ने महिला का चेकअप कर बताया कि गर्भ में पल रहे बच्चे की हार्टबीट कम होती जा रही है। इस पर चिकित्सकों ने महिला के ऑपरेशन की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑपरेशन के कुछ देर बाद ही उन्हें बताया गया कि महिला की मौत हो गई है और बच्चा सुरक्षित है। इसके बाद अस्पताल में तनावपूर्ण माहौल हो गया। पति सोमनाथ ने कहा कि उन्हें यह नहीं बताया गया था कि उनकी पत्नी की जान को कोई खतरा है। उन्होंने प्रशासन से न्याय की मांग की है। वहीं, अस्पताल प्रबंधन की तरफ से अभी तक कोई अधिकारिक बयान नहीं आया है।

बॉक्स
एएसपी और एसडीएम मौके पर पहुंचे, रात भर पुलिस टीम रहेगी तैनात

अस्पताल में महिला के परिजनों से बातचीत करने के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार और एसडीएम हमीरपुर संजीत सिंह भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों को आश्वासन दिया है कि नियमों के मुताबिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

विशेषज्ञों की टीम करेगी महिला के शव का पोस्टमार्टम
मृतक महिला के शव का पोस्टमार्टम विशेषज्ञों की टीम मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में करेगी। महिला के मायके पक्ष के लोग किन्नौर से सुबह हमीरपुर पहुंचेंगे। ऐसे में यहां पर प्रदर्शन की भी आशंका जताई जा रही है। महिला के शव को संबंधित निजी अस्पताल में ही रखा है और शनिवार को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज में शिफ्ट किया जाएगा, यहां पर पुलिस का पहरा लगा दिया गया है।





कोट
हमारे पास अभी तक ऐसी कोई शिकायत नहीं आई है। शिकायत आने के बाद ही आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाती है।
-प्रवीण कुमार, सीएमओ, हमीरपुर
एक निजी अस्पताल में प्रसूता महिला की मौत की सूचना मिली थी। नवजात बच्चे को मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में शिफ्ट कर दिया गया है। मामले की निष्पक्षता से जांच की जा रही है। विशेषज्ञों की टीम से शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।


-भगत सिंह ठाकुर, एसपी, हमीरपुर

निजी अस्पताल में प्रसूता महिला की मौत के बाद विरोध करते परिजन। स्रोत: जागरूक पाठक

निजी अस्पताल में प्रसूता महिला की मौत के बाद विरोध करते परिजन। स्रोत: जागरूक पाठक

निजी अस्पताल में प्रसूता महिला की मौत के बाद विरोध करते परिजन। स्रोत: जागरूक पाठक

निजी अस्पताल में प्रसूता महिला की मौत के बाद विरोध करते परिजन। स्रोत: जागरूक पाठक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed