{"_id":"67c5b34ff3ae6ab7380e774c","slug":"pre-primary-students-will-study-with-toys-in-the-new-session-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-149687-2025-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: नए सत्र में खिलौनों से पढ़ाई करेंगे प्री-प्राइमरी के नौनिहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: नए सत्र में खिलौनों से पढ़ाई करेंगे प्री-प्राइमरी के नौनिहाल
Tue, 04 Mar 2025 07:16 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Tue, 04 Mar 2025 07:16 PM IST
विज्ञापन
शब्दों और चीजों का ज्ञान देगा आउटडोर प्ले मेटीरियल जिराफ शेप बास्केटवाल, थ्री वे रॉकर से होंगी गतिविधियां
स्कूलों में विद्यार्थियों को बैठने के लिए कुर्सियों और टेबलों की होगी व्यवस्था
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। शैक्षणिक सत्र 2025-26 में प्री-प्राइमरी कक्षाओं के नौनिहाल खिलौनों से पढ़ाई करेंगे। शब्दों और चीजों का ज्ञान देने के लिए स्कूलों को आउटडोर प्ले मेटीरियल का प्रयोग किया जाएगा। इसकी खेप जिला शिक्षक प्रशिक्षण संस्थान में पहुंच गई है। संस्थान की ओर से अब सामग्री का आंवटन शिक्षा खंडों में होगा। आउटडोर प्ले मेटीरियल में मुख्य रूप से जिराफ शेप की बास्केटबा और थ्री वे रॉकर, रंगीन मेढ़क, रंगीन रिंगस झूलों को तैयार किया गया है। खिलौनों का डिजाइन मुख्य रूप से पठन पाठन गतिविधियों के अनुरूप किया गया है ताकि खेल-खेल के माध्यम से विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास और ज्ञान स्तर बढ़ाया जा सके। विद्यार्थियों को स्कूलों में जेबीटी शिक्षक गतिविधियों के माध्यम से पढ़ाई करवाएंगे। वर्तमान में जिला के 412 प्राथमिक स्कूलों में प्री-प्राइमरी कक्षाएं संचालित हैं। विद्यार्थियों को स्कूलों में सभी प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए समग्र शिक्षा के तहत इंडोर और आउटडोर खेल उपकरण उपलब्ध करवाए जा रहे हैं, ताकि स्कूलों में पढ़ाई के दौरान विद्यार्थियों को पूरी तरह से निपुण बनाया जा सके। इंडोर मेटीरियल में स्कूलों को रंगीन कुर्सियां, टेबल और मैट्स, रंगीन चार्ट, चित्र, पजल गेम्स खिलौनों का वितरण मौजूदा सत्र के बीच में ही कर दिया गया है अब स्कूलों में आउटडोर प्ले मेटीरियल का वितरण किया जा रहा है ताकि आगामी सत्र में दाखिला लेने के उपरांत विद्यार्थियों को खेलकूद गतिविधियों से पढ़ाई करवाई जा सके।
कोट
प्री-प्राइमरी कक्षाओं के नौनिहाल खिलौनों से पढ़ाई करेंगे। शब्दों और चीजों का ज्ञान देने के लिए स्कूलों को आउटडोर प्ले मेटीरियल का प्रयोग किया जाएगा। इसकी खेप जिला शिक्षक प्रशिक्षण संस्थान पहुंच गई है।
भवानी सिंह, जिला समन्वयक, प्री-प्राइमरी